कोरोना कर्मवीर डॉ. मृदुल शर्मा

कोरोना कर्मवीर डॉ. मृदुल शर्मा, 11 माह के बच्चे को घर छोड़ अस्पताल में डटी

1129 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को मात देने में कोरोना कर्मवीर जी जान से जुटे हुए हैं। इसी में एक नाम डॉ. मृदुल शर्मा का है। डॉ. शर्मा अपने 11 माह  के बच्चे और परिवार से दूर रहकर महिला चिकित्सक हिमाचल के ऊना जिले के संतोषगढ़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रही हैं।

डॉ. मृदुल शर्मा  संतोषगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर तैनात

डॉ. मृदुल शर्मा  संतोषगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। डॉ. शर्मा अपने 11 माह के बच्चे को घर में छोड़कर अस्पताल में आने वाले मरीजों की सेवा में लगी हैं। इतना ही नहीं बच्चा किसी तरह के संक्रमण की चपेट में न आए। इसलिए डॉ. मृदुल ने खुद के लिए संतोषगढ़ में ही किराये पर एक कमरा ले रखा है।  बच्चे की देखभाल के लिए उनकी घर पर भी जरूरत है, लेकिन डॉ. मृदुल शर्मा अपनी ड्यूटी योद्धा की तरह निभा रही हैं।

साई के साथ कोचों के लिए 21 दिनों का सत्र आयोजित करेगा हॉकी इंडिया

बच्चे की देखभाल के लिए उनकी घर पर भी जरूरत है, लेकिन डॉ. मृदुल शर्मा अपनी ड्यूटी योद्धा की तरह निभा रही हैं

डॉ. मृदुल शर्मा अस्पताल में मरीजों की सेवा करने के अलावा पंजाब से सटे मैहतपुर बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। डॉ. मृदुल शर्मा 23 मार्च से संतोषगढ़ नगर में ही रह रही हैं। डॉ.  शर्मा का कहना है कि देश सेवा से पीछे नहीं हटेंगी।

Related Post

Mumbai Corona

महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

Posted by - April 4, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में उछाल के बीच राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री…
CM YOGI

 रेमडेसिविर पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी पर लगेगा रासुका

Posted by - April 19, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने कहा कि रेमडेसिविर सहित किसी भी प्रकार के जीवनरक्षक दवाओं की कोई…