लगातार तीसरे दिन सोना महंगा

लगातार तीसरे दिन सोना चढ़ा, तो चांदी की कीमत में गिरावट

849 0

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। अब ग्राहकों को बुधवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज बताया कि सोने में गुरुवार तो 111 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 42,492 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी से इसका दाम बढ़ा है।

जानें कितनी सस्ती हुई चांदी?

चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 67 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,599 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दिव्या ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को छठा मेडल 

जानें क्यूं महंगा हुआ सोना?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई, जिसकी वजह से सोना महंगा हुआ। साथ ही शादी के सीजन के चलते इसकी मांग भी बढ़ी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 111 रुपये महंगा हुआ है।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,609.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 462 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 42,339 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई। चांदी में 1,047 रुपये की बढ़त आई। इस बढ़त से चांदी का भाव 48,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि बुधवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में बढ़त की वजह से इसमें बढ़त आई। साथ ही शादी के सीजन के चलते इसकी मांग भी बढ़ी। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 462 रुपये महंगा हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,606.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Post

Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…
डीआरडीओ चीफ

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्यात करने लिए तैयार: डीआरडीओ चीफ

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। डीआरडीओ चीफ जी सतेश रेड्डी ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उन सबसे छोटे उत्पादों में से…
cm dhami

कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ…
CM Dhami

गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए सीएम धामी ने अफसरों को दिये सख्त निर्देश

Posted by - October 25, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की…