कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : संभावित खतरे के मद्देनजर यूपी के हर जिला अस्पताल में बनेगा स्पेशल वॉर्ड

942 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने चीन के हुबेई प्रांत में हाहाकार मचा दिया है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक चीन में 106 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे इमरजेंसी जैसे हालात में चीन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए अब केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक 400 सीट वाले बोइंग विमान को मुंबई में आपात उड़ाने के लिए स्टैंडबाई पर रखा गया है।

यूपी के सभी जिला अस्पतालों में 10 बेड का एक विशेष वॉर्ड बनाने को कहा

इन सबके बीच अब राज्यों में भी किसी भी संभावित समस्या को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक यूपी के सभी जिला अस्पतालों में 10 बेड का एक विशेष वॉर्ड बनाने को कहा गया है। इसके साथ ही अस्पतालों को अन्य तैयारियां करने के लिए भी कहा गया है।

अगर आप वजन घटाने के लिए पीते हैं ग्रीन टी, तो हो जाइए सावधान! 

इसके साथ ही तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर तैयारियां की गई हैं। यहां के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा है कि हम संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह से तैयार हैं और कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सहित देश में इस वायरस के एक भी केस सामने नहीं आए हैं। विजय भास्कर ने राज्य सहित देश के लोगों से घबराने की अपील नहीं की।

26 जनवरी 2020 तक 137 विमानों से आए कुल 29707 यात्रियों की स्क्रिनिंग की

देश के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रिनिंग की जा रही है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक 26 जनवरी 2020 तक 137 विमानों से आए कुल 29707 यात्रियों की स्क्रिनिंग की जा चुकी है। इस दौरान 12 यात्रियों के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (इनआईवी), पुणे को जांच के लिए भेजे गये हैं। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक किसी व्‍यक्ति में खतरनाक वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Posted by - April 11, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhmai) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। विवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका…
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Posted by - April 26, 2020 0
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के रविवार को शुभ मुहूर्त कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…