कोरोनावायरस

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और घर देगी योगी सरकार

767 0

उन्नाव। यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की भी सिफारिश करेगी। प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को पीएम आवास योजना से घर देने का भी ऐलान किया है।

पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें भी अब जिंदा जला दिया जाएगा

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनके परिवार में सिर्फ वही बेटी थी। जो न्याय के लिए लड़ती और आवाज उठाती थी। वह अकेले परिवार की सुरक्षा के लिए जूझ रही थी। उसकी मृत्यु के बाद अब हमें न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हमें भी अब जिंदा जला दिया जाएगा।

पिता बोला- हम अपनी बेटी का मुंह भी नहीं देख पाए

पीड़िता के पिता ने कहा कि हम अपनी बेटी का मुंह भी नहीं देख पाए हैं। हम चाहते हैं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हमारे परिवार को प्रताड़ित किया है। पीड़िता की चाची ने कहा कि उनकी भी दो बेटियां हैं, लेकिन उसके जैसी हिम्मती कोई नहीं है। वह अकेले दम पर सबसे जूझ जाती थी। वह बहुत हिम्मती थी। उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है।

यूपी में जंगलराज, संवैधानिक दायित्व के तहत राज्यपाल करें कार्रवाई : मायावती 

पीड़िता के चाचा ने बताया कि सुबह हम चाय पीने जा रहे थे, तभी मौसी की लड़की का फोन आया। उसने बताया कि आपके भाई की लड़की को जला दिया गया है। जब हम अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि भतीजी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उसके बाद पता चला कि गेट से अभी जो एंबुलेंस निकली है, उसी में उनकी भतीजी थी। हम उसे देख भी नहीं पाए। उन्होंने कहा कि अगर न्याय मिलता तो ऐसी घटना क्यों होती? हमें तो अब न्याय मिल गया। मर्ज और मरीज को ही खत्म कर दिया, अब क्या है? रास्ते में जाएंगे तो हमको भी मार सकते हैं। केस की तारीख के दौरान कुछ भी कर सकते हैं।

हम पर पहले भी हुआ हमला

पीड़िता के चाचा ने बताया कि इससे पहले प्रधान के बेटे ने दो बार पीड़िता को मारा, घसीटकर मारा। बेटी कहती थी कि, ‘चाचा आप परेशान न हो, हम इनसे निपटेंगे। बेटी ने उसे जेल भिजवाया। फिर जेल से वह छूटा और यह कांड कर दिया।

Related Post

ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका

गुजरात में ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, आठ मजदूरों की मौत

Posted by - January 11, 2020 0
अहमदाबाद। वडोदरा के पादरा में एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार को विस्फोट हो गया है। मिली…

जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव सिंह

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ। कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र…
Ramesh Pokhriyal Nishank

मैकाले की शिक्षा नीति से देश को मिलेगी निजात : मानव संसाधन विकास मंत्री

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। यूपी की राजधानमी लखनऊ में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने नई शिक्षा…
CM Dhami

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

Posted by - April 18, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वक्फ कानून पर कार्यशाला के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जब कुछ मुस्लिम…