अगर आप भी ‘सिर दर्द’ से रहते हैं परेशान, तो जान ले क्या है वजह

1050 0

लखनऊ डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का तनाव के कारण कई लोगों को अक्सर सिर दर्द की समस्या बनी रहती है। सिर दर्द भी कई तरह के होते हैं और इसके कारण भी अलग से हो सकते हैं कई बार ठीक से नींद न ले पाने के कारण, थकान और तनाव की वजह से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं सिरदर्द के प्रकार-

ये भी पढ़ें :-मूंगफली खाने में जितनी है स्वादिष्ट, उतनी ही इन बीमारियों को रखती है कोसों दूर

1-दातों में पायरिया या जर्म्स लगने से पूरी जॉ लाइन में दर्द बना रहता है और कई बार इसी की वजह से सिरदर्द होता है। इस स्थिति में आपको तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर उससे सलाह लेनी चाहिए ताकि आपको उचित इलाज मिल सके।

2-आम लोगों में तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या सामने आ सकती है. इस तरह के सिरदर्द में दोनों तरफ या पूरा सिरदर्द होता है. यह दरअसल तनाव की वजह से मांसपेशियों के सिकुड़ने से होता है।

3- सिर के एक भाग में और आंखों के आसपास तेज दर्द की अनुभूति होती है. इस दौरान यदि वो कई दैनिक क्रियाकलाप या सामान्य कार्य भी करें तो यह दर्द और बढ़ जाता है। इस दर्द को अधकपारी या माइग्रेन भी कहते हैं। माइग्रेन से पीड़ित लोग ज़्यादातर अंधेरे और शांत माहौल में रहना पसंद करते हैं।

Related Post

NIFM फरीदाबाद

NIFM फरीदाबाद का अब नया नाम होगा अरुण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान…
बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार…