साध्वी प्रज्ञा

हेमंत करकरे के करीबी ने किया साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ नामांकन, आया नया ट्विस्ट

1035 0

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर गुरुवार को एक नया ट्विस्ट आया है। बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हेमंत करकरे के जूनियर रहे रियाजुद्दीन देशमुख ने अपना नामांकन दाखिल किया है। रियाजुद्दीन महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व एसीपी रहे चुके हैं।

महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व एसीपी रहे रियाजुद्दीन देशमुख ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव में भोपाल से ठोकेंगे ताल 

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान के बाद रियाजुद्दीन देशमुख ने प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव में उतरने का फैसला किया है। अब वे भोपाल से चुनाव में ताल ठोकेंगे। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं पूर्व एसीपी रियाज़ देशमुख हेमंत करकरे के करीबी माने जाते रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री देशमुख रियाजुद्दीन गयासुद्धीन आत्मज श्री गयासुद्दीन देशमुख, सी.टी.एस. नं.-11602, प्लाट नं. 10, नेहरू नगर, हमजा मस्जिद के पास, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) सम्बद्धता दल निर्दलीय का नामांकन पत्र विधिमान्य माना गया है । उन्हे चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी गई है।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जब से भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनी हैं तभी से दे रही हैं विवादित बयान 

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जब से भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनी हैं तभी से विवादित बयान देती जा रही हैं। पहले उन्होंने ATS प्रमुख रहे हेमंत करकरे पर विवादित बयान दे दिया था जिसके बाद देश भर में सियासी घमासान मच गया था। उन्होंने कहा था कि संतों का श्राप लगा था। इसलिए करकरे को आतंकवादियों ने मार दिया था।

ये भी पढ़ें :-एयर स्ट्राइक से उड़ गया था बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का नूर – अमित शाह 

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसे आतंकी का आप लोग समापन कीजिए

दूसरी ओर साल 2008 में हुए मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा को बड़ी राहत मिली है। एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी) ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं है। इस फैसले के बाद अब चुनाव आयोग तय करेगा कि प्रज्ञा चुनाव लड़ पाएंगी या नहीं, क्योंकि बाबरी मस्जिद पर दिए गए उनके बयान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी प्रत्याशी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसे आतंकी का आप लोग समापन कीजिए।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने किया आह्वान- दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखें

Posted by - June 15, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो…
CM Yogi

सीएम योगी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को डॉ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री…
केजरीवाल

मुफ्त बिजली-पानी के आरोपों बोले केजरीवाल, नायाब चीजें होती हैं नि:शुल्क

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली…
PM Modi

आपने जिम्मेदारी सौंपी और मैंने बदला लेने वाली राजनीति खत्म कर दी: पीएम मोदी

Posted by - July 18, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा- ये नया भारत है जो मां भारती…