भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ

पीएम के बाद अब भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ भी बने चौकीदार, लिया माँ का आशीर्वाद

1285 0

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारे भोजपुरी के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने भगवा चोला पहन लिया है उन्होंने  ट्व‍िटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार लगा लिया है। ट्व‍िटर पर उन्‍होंने अपना नाम चौकीदार दिनेश लाल यादव कर लिया है।

ये भी पढ़ें :-एयर स्ट्राइक से उड़ गया था बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का नूर – अमित शाह 

आपको बता दें उनका ट्व‍िटर बीजेपी के पोस्‍टर्स से भरा हुआ है। वहीं उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है जो उन्‍होंने 23 अप्रैल को शेयर की है। इस फोटो में वह सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं और साथ में दिख रही हैं उनकी मां। मां उन्‍हें शगुन के रूप में अपने हाथ से कुछ खिला रही हैं। निरहुआ ने इस फोटो के साथ लिखा है- माई हो ललनवा दे द, देशवा के खातिर अपने गोदिया के सुगनवा दे द।

ये भी पढ़े :-सपा ने आजमगढ़ को बनाया ‘आतंक का गढ़’ -सीएम योगी

जानकारी के मुताबिक भोजपुरी सिनेमा के कुछ सितारे की लोकप्र‍ियता भी बॉलीवुड के सितारों की तरह ही है जिनमें निरहुआ का नाम टॉप पर है। निरहुआ ने बचपन में आर्थि‍क तंगी झेली लेकिन मेहनत से पीछे नहीं हटे।  उन्होंने ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर भोजपुरी सिनेमा में मुकाम पाया है।

Related Post

प्रियंका गांधी

प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला- बीजेपी ने जेब काटकर पेट पर मारी दी लात

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और मंहगाई को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम बोले-भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मज़बूत, जल्द आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट 2020 से पहले गुरुवार को अर्थशास्त्रियों,…
अमित शाह

अमित शाह बोले- एनआरसी से किसी को डरने की जरूरत नहीं, पूरे देश में करेंगे लागू

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को लेकर भी पूछे गए…