PM Modi

स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

493 0

नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitaram Raju) की 125 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस अवसर पर अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, भीमावरम के लिए एक बहुत ही खास कार्यक्रम- महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं। अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इससे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह और भी बढ़ जाएगा।

भरत गोगावले ने शिवसेना के 16 विधायकों को जारी किया नोटिस

पीएमओ के अनुसार, पीएम मोदी लगभग 11 बजे भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की साल भर चलने वाली 125 वीं जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। 4 जुलाई, 1897 को जन्मे अल्लूरी सीताराम राजू को पूर्वी घाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है। उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसे 1922 में शुरू किया गया था।

वाराणसी कोर्ट में आज फिर से ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई

Related Post

MANISH SHISODIYA

तो अब दिल्ली में शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी गई

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब माफिया पर शिकंजा कसने…
CM Dhami

मोदी के बताए गए गरीब, युवा, महिला व किसान को समर्पित है बजट: धामी

Posted by - February 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को विधानसभा (विस) में प्रस्तुत आगामी वार्षिक बजट (Budget)…
AK Sharma

जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे का निस्तारण न हो विलंबित: एके शर्मा

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों…
surendra negi

उत्तराखंड: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

Posted by - March 30, 2021 0
कोटद्वार। उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी (Surendra Singh) कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार सुबह उनकी टेस्ट रिपोर्ट…