Manipur

मणिपुर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24, 38 अब भी लापता

517 0

गुवाहाटी: मणिपुर (Manipur) के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 24 हो गई। इनमें टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवान की जान गई हैं। गुवाहाटी में सैन्य प्रवक्ता ने बताया किअब भी 38 लोग लापता है और राहत-बचाव कार्य तेज से किया जा रहा है। लोगो को बचाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

सेना, असम राइफल्स, टेरिटोरियल आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार मलबे में जिंदगियां ढूंढने में जुटे हुए हैं। इस बीच, मणिपुर में घटनास्थल के नजदीक एक और भूस्खलन हुआ है। न्होंने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के 12 जवान और 26 नागरिक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश का काम जोरशोर से किया जा रहा है।

दिल्ली में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लागू न्यू असेसमेंट गाइडलाइन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि खोजी कुत्तों के दस्ते को भी लगाया गया है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए वॉल रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवान और 5 नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवानों और 6 सिविलियंस के शव अब तक बरामद हुए हैं।

आगामी त्योहारों से पहले गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू

Related Post

Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट मंजूर

Posted by - November 3, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri…
Priyanka Gandhi

देश के बिगड़ते हालात पर प्रियंका ने लिखा भावुक पोस्ट- ‘हम होंगे कामयाब’

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक लेख लिखा है। उन्होंने देश की…
AK Sharma

बकरीद के त्योहार के दौरान कुर्बानी के अवशेषों का शीघ्र निस्तारण किया जाए: एके शर्मा

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत…