Delhi

नौकरी के लिए महिला को बिहार से बुलाया दिल्ली, ओमान में बनाया बंधक

448 0

नई दिल्ली: बिहार (Bihar) से 30 साल की एक महिला को नौकरी देने के नाम पर दिल्ली (Delhi) बुलाया। यहां पहुँचने के बाद उसे यहां से फ्लाइट में बिठाकर ओमान पहुंचा दिया। उसके पति को शक है कि शायद उसकी पत्नी को वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेल दिया गया है। जब पति को बिहार पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने दिल्ली आकर पुलिस में शिकायत दी और आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पति ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

खबरों के मुताबिक, पति ने बताया कि उसके तीन बच्चे पहले से हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है। इसी साल 10 अप्रैल को उनकी पत्नी के फोन पर एक कॉल आई थी और दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में नौकरी का ऑफर दिया। 29 मई को महिला ने ट्रेन से दिल्ली पहुंचकर पति को फोन करके बताया कि वह दिल्ली पहुंच गई है और सुरक्षित है। उसके बाद उसका फोन संपर्क के बाहर हो गया।

मणिपुर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24, 38 अब भी लापता

8 जून को उनके फोन पर पत्नी का ऑडियो मैसेज आया, जिसमें उसने बताया कि वह ओमान में है और उसे करीब 10 अन्य लड़कियों के साथ बंधक बनाकर रखा है। दिन में एक ही बार खाना भी दिया जाता है। जानवरों की तरह बर्ताव हो रहा है। इसके बाद घबराया हुआ पति थाने पहुंचा तो उसे कहा गया कि ये दिल्ली का मामला है, वहीं जाओ। महिला के पति ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पहाड़गंज पुलिस में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दिल्ली में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लागू न्यू असेसमेंट गाइडलाइन

Related Post

amit shah

गृह मंत्री मित शाह ने देहरादून में की ‘घसियारी कल्याण योजना’ की शुरुआत

Posted by - October 30, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के…
फिल्म ‘भोंसले’

फिल्म ‘भोंसले’ में मनोज वाजपेयी ने दिया मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज दिया है। मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘भोंसले’…