MS Dhoni

झारखंड: MS Dhoni 40 रुपये में करवा रहे है घुटनों का इलाज

492 0

रांची: झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने घुटनों के दर्द से परेशान चल रहे हैं। लेकिन धोनी देश या विदेश के किसी महंगे अस्पताल में नहीं बल्कि अपने घुटनों का इलाज जंगल में एक स्थानीय वैद्य से करवा रहे हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची से सटे एक सुदूर गांव में पेड़ के नीचे बैठकर वैद्य से दिखला रहे हैं।

वैद्य बंधन सिंह खरवार ने बताया कि जब महेंद्र सिंह धोनी उनसे इलाज करवाने पहुंचे तो उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके सामने धोनी हैं। टीवी पर नजर आने और सामने दिखने में काफी अंतर होता है। जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से इलाज करने वाले वैद्य बंधन सिंह ने बताया वह प्रत्येक मरीज की तरह धोनी से भी दवा की एक खुराक के लिए 40 रुपए का शुल्क लेते हैं।

सीएम राव पूरी कैबिनेट के साथ यशवंत सिन्हा का करेंगे स्वागत लेकिन पीएम मोदी का नहीं

रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी तामझाम के साथ सामान्य मरीज की तरह पहुंचते हैं। हर चार दिन पर धोनी घुटनों के इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में धोनी के यहां पहुंचने की खबर से उनके फैन्स की काफी भीड़ जुटने लगती है. इसलिए अब वह गांव पहुंचकर गाड़ी में ही बैठ रहते हैं, जहां उन्हें दवा की खुराक दी जाती है।

Jagannath Rath Yatra में ममता बनर्जी संग पहुंची नुसरत जहां

Related Post

Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया कांवड़ यात्रा मोबाइल एप

Posted by - July 13, 2025 0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़…

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Posted by - July 28, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…
CM Dhami

सीएम धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Posted by - September 18, 2023 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र…