Black deer

शिकारियों ने पानी में जहर देकर काले हिरणों का किया शिकार, सींग और…

504 0

हरदा: एमपी (MP) के हरदा (Harda) जिले के ग्राम नीमसराय में शनिवार को 6 दुर्लभ काले हिरणों (Black deer) के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन विभाग के आला अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। शव देखने के बाद अधिकारियों ने आशंका जताई कि उन्हें पानी में जहर देकर मारा गया। शिकारी एक हिरण के सींग और अन्य अंग भी काटकर ले गए हैं। वन विभाग ने बताया कि मृत पाए गए काले हिरणों में तीन नर और तीन मादा हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना की जांच के लिए विभाग डॉग स्कवॉड को लेकर इलाके की खोजबीन कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। जिले के खिरकिया ब्लॉक के गांव नीमसराय के किसान ओमप्रकाश विश्नोई ने सबसे पहले एक काले हिरण का शव देखा। ये शव उसके खेत में पड़ा था, ओमप्रकाश ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

टारगेट किलिंग पर नाराज AAP करेगी विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल होंगे शामिल

ये हालत थी काले हिरणों (Black deer) की

वन अमले ने जांच के दौरान आसपास के खेतों में अलग-अलग जगह हिरणों के शव देखे। उस दौरान दो हिरणों में जान बाकी थी लेकिन, कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। बता दें, वन विभाग के अलावा पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरणों के शवों का परीक्षण किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए। इस बीच नर्मदापुरम संभाग से शनिवार देर शाम वन विभाग का डॉग स्कवॉड भी नीमसराय गांव पंहुचा और खोजबीन शुरू की।

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले विक्रांत ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

Related Post

CM Dhami

सहकारी समितियाँ होंगी राज्य विकास की रीढ़, 671 समितियाँ पूरी तरह डिजिटल: सीएम धामी

Posted by - November 26, 2025 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को एम.बी. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…