Jai Kumar

आय से अधिक संपत्ति मामले में जय कुमार के 5 ठिकानों पर छापेमारी

586 0

कटिहार: कटिहार (Katihar) में वर्तमान रजिस्ट्रार जय कुमार (Jai Kumar) के आवास पर निगरानी विभाग ने छापेमारी (Raid) की है। सूत्रों ने बताया है कि यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमें उनके 5 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री ऑफिस सहित सहायक थाना क्षेत्र के तेजा टोला स्थित उनके भाड़े के मकान पर निगरानी की एक टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अब तक क्या बरामदगी हुई है, यह साफ नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कई घंटों से निबंधन कार्यालय और तेजा टोला स्थित उनके आवास पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा निगरानी विभाग की यह छापेमारी पूर्णिया के मधुबनी स्थित कोसी अपार्टमेंट में भी चल रही है।

राष्ट्रपति व पीएम के यूपी दौरे के दौरान कानपुर हिंसा भड़कना दुःखद: Mayawati

खबर है कि कटिहार के रजिस्ट्रार जय कुमार के पुराने आवास को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक निगरानी की एक टीम फिलहाल पूछताछ करने में जुटी है। कटिहार में पदस्थापित रजिस्ट्रार जय कुमार की आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की टीम पटना में रंजन पथ, बिग्रहपुर में भी पहुंची हुई है। पटना के अलावा कटिहार और पूर्णिया में भी छापेमारी जारी है। कहा जा रहा है कि निगरानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है।

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, दो घायल

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव से की बात, हर सहयोग का किया वादा

Posted by - November 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव…
CM Dhami

छोटे राज्यों में उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की…

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव के बुलाई प्रेस कांफ्रेंस, दोपहर 3.30 बजे होगी घोषणा

Posted by - January 6, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन भवन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई…
CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने उठाए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम: सीएम धामी

Posted by - May 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को…