Mayawati

राष्ट्रपति व पीएम के यूपी दौरे के दौरान कानपुर हिंसा भड़कना दुःखद: Mayawati

547 0

लखनऊ: कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कानपुर हिंसा की निंदा की है। मायावती ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा और हिंसा भड़कना दुःखद और चिंताजनक बताया है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक।

जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, दो की गई जान

मायावती का पहला ट्वीट- मा. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक। सरकार को समझना होगा कि शान्ति व्यवस्था के अभाव में प्रदेश में निवेश व यहाँ का विकास कैसे संभव?

Mayawati
Mayawati

दूसरा ट्वीट- सरकार इस घटना की धर्म, जाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वतंत्र व निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटना आगे न हो। साथ ही, लोगों से शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तेजक भाषणों आदि से बचने की भी अपील।

कब है गायत्री जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Related Post

Environment Directorate and I-Forest join hands for a green future

यूपी के हरित भविष्य के लिए पर्यावरण निदेशालय व आई-फॉरेस्ट ने मिलाया हाथ

Posted by - March 20, 2025 0
लखनऊ : पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के…
AK Sharma

बकरीद के त्योहार के दौरान कुर्बानी के अवशेषों का शीघ्र निस्तारण किया जाए: एके शर्मा

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत…
AK Sharma

प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार होने से बना औद्योगिक माहौल: एके शर्मा

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान…