राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 98 मुकदमें

813 0

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन पर जालसाजी के आरोप में आशीष श्रीवास्तव की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक की स पत्ती को कुर्क किया गया है। आरोपित के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में करीब 98 मुकदमें दर्ज हैं। लगभग सभी मुकदमें जमीन की खरीद-फरोस्त को लेकर धोखाधड़ी के हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूल रूप से बाराबंकी कमरियाबाग सत्यपे्रमी निवासी आशीष श्रीवास्तव की राजधानी समेत आस-पास के इलाकों की स पत्तियों को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि आशीष श्रीवास्तव का एक संगठित गैंग है। गैंग में उसकी पत्नी साला व अन्य परिजन शामिल हैं। गैंग का लीडर वह स्वयं है। आरोपित ने सबसे पहले बाराबंकी में रविन्द्र पल्ली में योजना बनाकर लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को 16 हजार रुपये में प्लाट देने का वादा किया था। प्रलोभन में आकर तमाम लोगों ने आशीष को रुपये दिए थे। लकी ड्रा होने के बाद लोगों को न तो प्लाट मिला था और न ही उनका पैसा वापस मिला था।

सरोजनीनगर थाना में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आरोपित बाराबंकी में टॉप 10 का भू-माफिया है। आरोपित आशीष के ाय से लोग उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से शिकायत करने में लोग डरते हैं। गुरूवार को आरोपित और गैंग में शामिल लोगों के नाम से अर्जित की गई स पत्ती को कुर्क किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को पुलिस ने ग्राम बस्ती परगनाा देवा नवाबगंज बाराबंकी, ग्राम माधौपुर परगना नवाबगंज बराबंकी ग्राम तिन्दौला तहसील नवाबगंज बाराबंकी, एक टाटा सफारी, बुलेरो व अन्य प्रकार की स पत्ती कुर्क की गई है। कुर्क की गई स पत्ती की कीमत तकरीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

पत्नी, भाई और साले के नाम से खरीदी जमीनें पुलिस ने बताया कि आरोपित शातिर शातिर किस्म का है। इसका एक संगठित गिरोह है, जो कि भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता है और उनका पैसा हड़प कर लेता है। आरोपित के गिरोह में उसकी पत्नी सुषमा श्रीवास्तव, गाड़ी चालक राम सेवक रावत, साला सुशील श्रीवास्तव, भाई अंकुर श्रीवास्तव भी शामिल हैं। लोगों से धोखाधड़ी कर आरोपित ने अपने गिरोह के सदस्यों के नाम से तमाम स पत्ती अर्जित कर रखी है। आरोपित के खिलाफ समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत लिप्त रहता है।

Related Post

CM Dhami

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है…
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सत्र 2020-21 के लिए नई दाखिला नीति का किया ऐलान

Posted by - December 12, 2019 0
लखनऊ। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ुंआं अपने मजबूत और आधुनिक अकादमिक मॉडल, रिर्सच, शैक्षिक प्रबंधों, अंतर्राष्ट्रीय और इंडस्ट्री गठजोड़, विद्यार्थियों की कैंपस…
Anand Bardhan

कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के…

गुजरात से भाजपा सांसद परबतभाई का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने बताया AAP का षड़यंत्र

Posted by - August 12, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के सांसद परबतभाई पटेल का हाल ही में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक…