39 million foreign gold was caught

39 लाख का विदेशी सोना पकड़ा गया

809 0

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आए दिन विदेशी सोने के साथ यात्री पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिना सीमा शुल्क चुकाए ही विदेश से चोरी छुपे सोना लाने के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात फिर राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पेश आया।

जहां दुबई से स्पाइस जेट विमान के जरिए पहुंचे एक यात्री के पास कस्टम अधिकारियों ने करीब 39 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया। यात्री इस सोने को बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे दुबई से लाया था। फिलहाल कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को अपने कब्जे में लेकर यात्री को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच की जा रही है।

इंदिरानगर थाने में डीसीपी ने लिया चप्पे चप्पे का जायजा

राजधानी के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात सीमा शुल्क उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक रविवार रात दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे स्पाइस जेट विमान (एसजी 138) के यात्रियों की जांच की जा रही थी। तभी विमान से उतरे एक यात्री के पास से 814 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत 38 लाख 74 हजार 640 रुपए है। इस सोने को उक्त यात्री गोलाकार प्लेट के रूप में ढालकर स्पीकर में छुपा रखा था।

जबकि कुछ सोने को प्लास्टिक कोटिंग करके बिजली के तार के रूप में केबिल बनाकर छुपा रखा था। यात्री से जब बरामद सोने के बारे में पूछताछ की गई, तो वह ना तो इससे संबंधित कोई कागजात दिखा सका और ना ही इसके बारे में कोई सही जवाब दे सका। जिसके बाद यात्री को हिरासत में लेकर उसके पास बरामद सोने को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

Posted by - April 4, 2026 0
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य…

पहले गाने की लॉन्च पार्टी में पहुंची रानू, मंच पर रेशमिया को कह दी ऐसी बात, भावुक हुए एक्टर

Posted by - September 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इस…
Bus

महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने रोडवेज बसों में  सुविधाएं बढ़ाई

Posted by - October 22, 2023 0
प्रयागराज। प्रदेश में महिला सुरक्षा योगी सरकार (Yogi Government) की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति (Mission Shakti) के जरिए सरकार…