छात्रा की मौत पर प्रधानाध्यापक निलंबित

छात्रा की मौत पर प्रधानाध्यापक निलंबित

680 0

बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर बेर की गुठली गले में फंसने से पहली कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय जैदोपुर में गुंजन (5 वर्ष ) बुधवार को विद्यालय गई थी। उसने घर से लाये बेर खाये, तभी बेर का बीज (गुठली) उसके गले में फंस गया, जिससे वह अचेत हो गयी। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बालिका के परिजन उसका शव लेकर विद्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि गुंजन ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूल में दी गयी खिचड़ी खायी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। यह आरोप लगाकर परिजन ने स्कूल में हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर बांसडीह के उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस, प्रशासनिक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उप जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और रसोईया से पूछताछ की। बेर के साथ-साथ मध्याह्न भोजन में दी गयी खिचड़ी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनिक जांच का आदेश दिया है और प्रधानाध्यापक शिव कुमारी यादव को निलंबित कर दिया है।  प्रधानाध्यापक का कहना है कि सभी बच्चों ने खिचड़ी खाई थी और बाकी सभी बच्चे ठीक हैं।

Related Post

सीएम योगी ने लखनऊ में सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अति…
Savin Bansal

जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सीधे दर्ज होंगे आपराधिक मुकदमे: ङीएम

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून: जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की…
कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण पर अगले कुछ हफ्ते अहम, सरकार की है पैनी नज़र : हर्षवर्धन

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर पैनी नज़र…
tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी…