Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वलोदिमिर जेलेंस्की का बड़ा खुलासा

458 0

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का दावा

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा करते हुए कहा है  100 रूसी टैंकों को तबाह किया जा चुका है. मास्को में परेड के समय उन्हें कम हथियारों के साथ काम चलाना पड़ेगा. रूसी सेना इसी महीने की 9 तरीख को विक्ट्री डे परेड करने जा रही है. इस परेड को जर्मन सेना के द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ के समक्ष सरेंडर करने की याद में मनाया जाता है.

ब्रिटेन में भी बुलडोजर पर बवाल, संसद में विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमलावरों के पास भंडार में अभी भी हथियार मौजूद हैं. हमारे इलाके में हमला करने के लिए उनके पास मिसाइल अभी भी हैं. लेकिन वो पहले से कमजोर तो हुए हैं. इस युद्ध ने रूस को कमजोर किया है. यूक्रेन(Ukraine) के राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया है कि रूस ने हमले के बाद से लगभग 23 हजार सैनिकों को खो दिया है. तो वहीं रूस ने इस जंग में मौत का आंकड़ा बेहद ही कम दिखाया है, जिसे विश्लेषक भी बहुत कम मान रहे हैं.

एंजेलिना ने अचानक यूक्रेन पहुंच कर बच्चों से की मुलाकात

रूसी सेना के करीब 200 विमान और 2500 हथियारबंद वाहनों को यूक्रेन(Ukraine) की सेना ने बर्बाद कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि इतने भारी नुकसान के बाद भी रूसी सेना के पास इतने हथियार अभी भी हैं कि वो आगे हमले भी कर सकती है.

Related Post

Imran

अविश्वास प्रस्ताव से पहले रची गई इमरान खान की हत्या की साजिश

Posted by - April 1, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के सूचना मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ रविवार…
Former President

78 साल की उम्र में पूर्व राष्ट्रपति का हुआ इंतकाल, लंबे वक्त से थे बीमार

Posted by - June 10, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के…
President

रानिल विक्रमसिंघे बने नए राष्ट्रपति, 134 सांसदों का मिला समर्थन

Posted by - July 20, 2022 0
श्रीलंका: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को आखिरकार नया राष्ट्रपति (President) मिल गया है। रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति…