यूथ कांग्रेस का ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन

711 0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद कांग्रेस आगबबूला है, कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्विटर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने मोदी सरकार के दबाव में राहुल गांधी का अकाउंट लॉक किया है।

यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- राहुल गांधी ने हमेशा सच का साथ दिया है, गलत तरीके से उनका अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया? बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और उसी से जुड़ी तस्वीर ट्वीट की थी, जिसके बाद उनका अकाउंट लॉक कर दिया।

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार के बाद ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं किया है।  सोमवार को यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर कार्यालय के सामने राहुल गांधी के अकाउंट को दोबारा बहाल करने के लिए प्रदर्शन भी किया। यूथ कांग्रेस ने सवाल उठाया कि गलत तरीके से राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया?

कांग्रेस ने शनिवार शाम अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है।  अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे. जय हिंद। ”

TMC नेताओं पर हुए हमले के पीछे गृह मंत्री शाह, हम भाजपा की इन हरकतों से डरने वाले नहीं- ममता

इस पर ट्विटर ने कहा कि अगर कोई अकाउंट निलंबित किया जाता है तो उसे लोग देख नहीं सकते।  बाद में कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक किया गया है। ” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर जिस स्तर की कार्रवाई की गई है उसके तहत वह अपना अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं, लेकिन ट्वीट, रिट्वीट नहीं कर सकते और कोई तस्वीर या वीडियो भी साझा नहीं कर सकत।

Related Post

CM Yogi

बुनियादी सुविधाओं से जोड़े जा रहे 200 से अधिक नगर पालिका और नगर पंचायत: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi)  ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि पिछले 6 वर्ष में 200…

लखीमपुर में सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के फाड़े कपड़े, भाजपा की दबंगई!

Posted by - July 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर…

मोदी कैबिनेट में JDU को मिला एक पद, RJD बोली- नीतीश ने बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए है

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…

मोबाइल नंबर और बैंक खाते के लिए स्वेच्छा से आधार नंबर देने का प्रावधान

Posted by - December 18, 2018 0
नई दिल्ली। सोमवार शाम टेलीग्राफ एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में संशोधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
राहुल गांधी

किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Posted by - January 9, 2019 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में बुधवार यानि आज किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…