आप भी कान के दर्द से हैं परेशान है, जानें वजह, कतई न डालें तेल

990 0

लखनऊ डेस्क। कान में होने वाला दर्द अक्सर कई कारणों से होता है। यह समस्या बच्चों में अधिक होती है। इसके कोई गंभीर संकेत या लक्षण नहीं होते। कान में दर्द होने पर जलन जैसा अनुभव होता है, जो आता-जाता रहता है इस पर लोग कान में तेल गर्म कर डाल देते हैं। ऐसा कतई न करें।

ये भी पढ़ें :-अगर आपकी भी आंखों से दिखने लगा है धुंधला, तो सकती है गंभीर बीमारी 

आपको बता दें कान का दर्द संक्रमण या चोट के कारण हो सकता है। इसमें बाहरी कान दर्द कर सकता है या फिर कान में कोई कीड़ा या रूई जैसी वस्तु प्रवेश कर जाए तो कान में दर्द शुरू हो जाता है। शरीर के किसी अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द के कारण भी कान दर्द हो सकता है। जब बच्चों के दांत निकलते हैं तब भी कान में दर्द हो सकता है। कान में कुछ फंसने पर दर्द हो सकता है। यदि गले में दर्द या टॉन्सिलाइटिस है तो कान में दर्द होता है।

ये भी पढ़ें :-मुनक्के का सेवन पुराने से पुराना बुखार को के देगा छूमंतर, जानें कैसे 

जानकारी के मुताबिक ऐसे में फफूंदी पनपने लगती है और कान बहने लगता है। ऐेसे में नहाने के बाद कान साफ कर लें। बड्स से साफ करें ताकि जो पानी है वो सूख जाएगा। बच्चों के कान में थोड़ी मोटी बड्स डालें, अन्यथा कान का पर्दा फटने का डर रहता है। यदि जुकाम हुआ है तो मिडिल ईयर में दिक्कत हो सकती है। भारीपन, ऊंचा सुनाई देना जैसी समस्या होगी। भाप ले सकते हैं, लेकिन दवा अपने मन से कतई न डालें, किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Related Post

SBI खाताधारक

SBI अकाउंट खाताधारक हैं तो तुरंत जानें ये बातें, घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है।…
पीएम मोदी

कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया एटीएम, निकल रहे नोट – पीएम मोदी

Posted by - April 10, 2019 0
गुजरात। जूनागढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी र विरोधी पार्टी कांग्रेस पर एक बार…
सिरिसेना

भारत की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, अधिकारियों ने मुझ तक नहीं पहुंचाई : राष्ट्रपति मैत्रिपाला

Posted by - April 26, 2019 0
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने अपने देश में हुए आतंकी हमलों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने…