दुनिया का पहला 108MP कैमरे वाला फोन लॉन्च, जानें किसके फीचर

878 0

टेक डेस्क। Xiaomi ने अपना नया स्मोर्टफोने Mi CC9 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में कुल पांच कैमरे दिए हैं, जिन्में चार बैक और एक फ्रंट में मौजूद है। लंबे से समय यह फोन चर्चाओं में बना हुआ था।

ये भी पढ़ें :-एयरटेल को टक्कर दने के लिए Jio ने लॉन्च किया यह रिचार्ज पैक 

आपको बता दें शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई सीसी9 प्रो को 11 नवंबर से खरीद सकेंगे। वहीँ इस फोन को तीन रैम वेरियंट में पेश किया है।6 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 2,799 चीनी युआन (28,000 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,099 चीनी युआन (31,000 रुपये) ,8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,499 चीनी युआन (35,000 रुपये)।

ये भी पढ़ें :-अगर आप भी करते हैं पुराने आईफोन का इस्तेमाल, तो जल्द करें ये काम 

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस फोन के बैक में पांच कैमरे दिए हैं, जिसमें 108 मेगापिक्सल का आईसोसेल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 20 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीँ इस फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Related Post

दिग्विजय सिंह

भोपाल : दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ बीजेपी का दो वार, कौन बचेगा करना होगा इंतज़ार?

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से सस्पेंस खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। इस…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…

अंडे में छिपे हजारों गुण, ना खाने वाले जानकर हो जाएंगे हैरान

Posted by - October 20, 2019 0
लखनऊ डेस्क। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं।  ज्यादातर लोग अंडे…

नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्यों को मिला भारत रत्न, इंदिरा गांधी सम्माान की गई सम्मानित

Posted by - May 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारत रत्न मानवीय प्रयास के किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च क्रम की सेवा के लिए  पुरस्कार है। नेहरू-गांधी…