अगर आप भी पाना चाहते हैं टेंशन और दर्द से मुक्ति, तो अपनाएं ये तरीका

1100 0

लखनऊ डेस्क। हाथों और चेहरे का काफी ध्यान रखते हैं मगर पैरों पर कोई खास तवज्जो नहीं देते। अगर पैरों को लेकर लंबे वक्त लापरवाही बरती गई तो परेशानी खड़ी हो सकती है। पैरों का सही से ख्याल रखा जाए तो इससे स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ कई तरह के दर्द से भी निजात मिल सकती है। आइये जानें कैसे –

ये भी पढ़ें :-कील-मुंहासों की वजह से आपके चेहरे पर हो गये गड्ढे, इस घरेलू उपाय से पा सकते हैं निजात 

1-दिन भर के तनाव और थकान के बाद फुट मसाज आराम करने के लिए एक आरामदेह तरीका है। सोने से पहले 5 से 10 मिनट की फुट मसाज और रिफ्लेक्सोलॉजी काफी सुकून दे सकती है।

2-अगर ठीक तरीके से फुट मसाज और रिफ्लेक्सोलॉजी की जाए तो इससे कई तरह के दर्द में सुकुन मिलता है। फुट मसाज से सिर दर्द, माइग्रेन, गर्दन दर्द, पीठ के निचले और ऊपरी हिस्से के दर्द में आराम मिलता है।

3-आजकल काफी लोग बहुत देर तक बैठ काम करते हैं। जिसकी वजह से उनकी जीनवशैली  पर नकारात्मक असर पड़ता है। तंग जूते पहने से भी पैरों का सर्कुलेशन प्रभावित होता है। अगर आप रोजाना 10 मिनट फुट मसाज करें तो इससे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन प्रवाह बेहतर बना रहता है।

4-सोने से पहले फुट मसाज करने का सबसे अच्छा समय है। आरामदायक फुट मसाज अच्छी नींद पाने में मदद करता है।

Related Post

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, बिना कमेंट किए रह नही पाए विराट कोहली

Posted by - August 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सिनेमाजगत में अनुष्का शर्मा ने साबित कर दिया वह हर तरह का अभिनय कर सकती हैं।अनुष्का अपने कपड़ों…

त्योहार के मौके पर योगी सरकार ने सरकारी अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक

Posted by - October 31, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहार के मौके पर सरकारी अफसरों की छुट्टी…