24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

इस चुनाव में जो जीतेगा , वह देश की राजनीति को नई दिशा देगा : अरविंद केजरीवाल

658 0

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गत दो दिन पहले मैंने भाजपा को एक चुनौती दी थी कि वह अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे, लेकिन भाजपा ने अभी तक कोई चेहरा घोषित नहीं किया है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है।

केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की जनता के अंदर एक भय का माहौल है। उस डर लग रहा है कि मैंने अगर भाजपा को अपना वोट दे दिया और उसने मुख्यमंत्री संबित पात्रा को बना दिया तो सब खराब हो जाएगा। भाजपा अब खुद भी मानने लगी है कि उसके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि वह उनके साथ दिल्ली के सभी प्रमुख मद्दों के साथ शाहीनबाग के मुद्दे पर भी बहस करने के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल ने कहा कि गीता में लिखा है कि मैदान छोड़कर नहीं भागना चाहिए। एक सच्चा हिंदू वही बहादुर होता है जो मैदान में लड़कर मुकाबला करता है न कि भागता है, लेकिन शाह जनता के सवालों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस बार यहां की जनता सरकार के काम पर वोट करेगी। जनता ने भाजपा को एमसीडी की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। आम आदमी पार्टी इस चुनाव में जो जीत दर्ज करेगी, वो देश की राजनीति को नई दिशा देगी।

Related Post

नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

Posted by - December 20, 2019 0
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने…
cm dhami

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

Posted by - July 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण और निष्पादन के साथ स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के…
रामनाथ कोविंद

कानपुर में तकनीक का बहुत पहले से किया जा रहा है बेहतर प्रयोग: रामनाथ कोविंद

Posted by - November 30, 2019 0
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि कानपुर आने पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि यह…

सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, झूठ का पर्दाफाश करें बुद्धिजीवी, सरकार पर भरोसा अच्छी बात नहीं

Posted by - August 28, 2021 0
सरकारी कामों की आलोचना करके सरकार के निशाने पर आने वाले लोगों का पक्ष लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज…