Vice Presidential election

उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ से कौन लेगा टक्कर, आज विपक्ष करेगा ऐलान

513 0

नई दिल्ली: देश में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential election) के लिए बीजेपी ने शनिवार को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग का उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान आज रविवार को कर सकते है। इस को ध्यान में रखते हुए आज रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर विपक्षी दलों की अहम बैठक होने वाली है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल करे जाएंगे और 6 अगस्त को दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

वहीं, कांग्रेस ने साफ तौर और कह दिया है कि, उपराष्ट्रपति पद के लिए वह अपनी पार्टी से उम्मीदवार का नाम नहीं देगी। विपक्ष की ओर से घोषित उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की आज 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे एक बैठक बुलाई गई है। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष ने मीटिंग बुलाई है।

हेलमेट लगाकर ड्राइवर ने चलाई रोडवेज बस, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

इसमें संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों-बिलों पर भी चर्चा की जा सकती है। इस बीच, कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को पहले ही सूचित कर दिया है कि प्रमुख विपक्षी दल- कांग्रेस अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस का कहना है कि वह फिलहाल पार्टी से उम्मीदवार को लेकर विचार नहीं कर रही है।

कसीनो पर पुलिस की छापेमारी, 10 विदेशी लड़कियों सहित 43 गिरफ्तार

Related Post

Japanese and Sanatan culture

सीएम योगी के निर्देशन में कुंभ नगरी में जापानी और भारतीय स्थापत्य कला की साझी विरासत का होगा संगम

Posted by - November 13, 2025 0
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की पहचान धार्मिक ,साहित्यिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में जानी जीती है। योगी सरकार द्वारा…
आजसू का संकल्‍प पत्र जारी

आजसू का संकल्‍प पत्र जारी, 73 फीसदी आरक्षण व ग्रेजुएट को 2100 रुपये मासिक भत्‍ता

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। आजसू पार्टी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र में युवाओं को ग्रेजुएट पास करने पर…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - September 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने बलरामपुररामानुज गंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर…
Neha Sharma

नेहा शर्मा की बड़ी पहल, रिटायर सरकारी कार्मिकों को अब लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Posted by - August 21, 2023 0
गोण्डा। जनपद के सरकारी दफ्तरों से सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को पेंशन, बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी जैसे भुगतान के लिए अब चक्कर…