यूपी : 15 हजार की इनामी शिक्षिका गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट से बनी टीचर

733 0

उत्तर प्रदेश के रायबरेली की 15 हजार की इनामी शिक्षिका को पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका किसी दूसरे की फर्जी मार्कशीट लगाकर एक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के चलते शिक्षिका छह महीने से लखनऊ के निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया है।

कन्नौज के रामपुर बेहटा थाना अंतर्गत सौरिख गांव की मंजेश कुमारी उर्फ अंजली स्कूल में फुल टाइम टीचर थी। मंजेश ने अनामिका शुक्ला के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर कास्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय, बछरावां (रायबरेली) में नौकरी हासिल की। करीब एक साल तक पढ़ाती रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं हुई।

रायबरेली से पहले प्रदेश के गोंडा व अंबेडकरनगर जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दोनों जिलों में अनामिका नाम से कोई ओर टीचर की नौकरी करने रही थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया था।लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से मंजेश लखनऊ में थी। वह पिछले छह महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी कर रही थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल से ही मंजेश को गिरफ्तार किया। अब पुलिस अस्पताल में जमा मंजेश के शैक्षणिक प्रमाण प्रत्रों की जांच कर रहा है।पूछताछ में आरोपी मंजेश ने अपना गुनाह कबूल किया। मंजेश ने बताया कि उसने खुद को अनामिका शुक्ला बताकर बछरावां के एक विद्यालय में फुल टाइम टीचर की नौकरी हासिल की थी। वह 8 मार्च 2019 से नौकरी कर रही थी। फिर अगले साल 7 मार्च 2020 को वह होली की छुट्टी पर चली गई थी।

इस बीच उसने दो लाख 58 हजार रुपए सैलरी ली। 14 मार्च को उसे आना था, लेकिन उसने फिर छुट्टी ले ली। इसके बाद कोरोना की पहली लहर आ गई और लॉकडाउन लगा दिया गया।

लॉकडाउन में स्कूल बंद चल रहे थे। इसी दौरान मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों व अधिकारियों को डेटा फीड किया जा रहा था। डेटा फीडिंग के समय मंजेश का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। फिर, जब दीक्षा एप पर विद्यालय वार डेटा फीडिंग कराई गई तो पूरा मामला सामने आ गया।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Posted by - October 30, 2023 0
अमेठी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900…
CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत…
CM Yogi

मुंबई पहुंचे सीएम योगी, बोले, धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूँ

Posted by - January 4, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियाँ देख पलायन नहीं…
CM Yogi

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में कार्यरत रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी…