Swatantra Dev

सपा का एजेंडा; माफियावाद, गुंडागर्दी, अपराध का माहौल और जनता बेहाल : स्वतंत्रदेव

757 0

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि  विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने अपना एजेंडा स्पष्ट करके उत्तर प्रदेश की भोली भाली जनता के लिए विकल्प चुनने का रास्ता आसान कर दिया।

सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची से बता दिया कि अगले पांच वर्षों के लिए उनका एजेंडा वही है जो 2012 से 2017 के बीच था – माफियावाद, गुंडागर्दी और अपराध का माहौल और जनता बेहाल।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने एक बार फिर बताया है कि वह तुष्टिकरण के लिए  आतंकवादियों का समर्थन करते रहेंगे, अपराधियों  को टिकट देकर विधान सभा भेजेंगे, माफिया और गुंडों को अपनी गोद में बैठकर उनके कहे अनुसार सरकार चलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह क्या समझते हैं, प्रदेश की जनता उनके हथकंडे समझती नहीं है।

खूब समझती है बल्कि जनता को पिछले पांच सालों में भाजपा के सुशासन की आदत पड़ चुकी है और वह उसे फिर सत्ता सौपने का मन बना चुकी है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, करें न धरें, तरकस पहने फिरें….

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सबने देखा किस तरह योगी सरकार ने माफिया और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। 2017 से पहले की स्थिति से त्रस्त  जनता ने पांच सालों में जाना और समझा कि शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन कैसे किया जाता है। जनता अब फिर से सपा का शासन याद भी नहीं करना चाहेगी।

उन्होंने कहा सहारनपुर दंगों के आरोपी मास्टरमाइंड मोहर्रम अली पप्पू को पार्टी में शामिल कर क्या संदेश देना चाहती है सपा। कैराना से नाहिद हसन, धौलाना से असलम चौधरी, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, मेरठ से रफीक अंसारी,  लोनी से मदन भैया, स्याना से दिलनवाज को टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने गुण्डाराज और दंगाराज कि वापसी कराने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया है। ऐसे लोग विधानसभा में जाएंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे? इसका जवाब अखिलेश यादव जी को देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के सामने विकल्प बहुत साफ़ है क्योंकि भाजपा  का एजेंडा अपराधियों को जेल भेजने का है जबकि सपा का एजेंडा अपराधियों को विधान सभा भेजने का।

Related Post

pm swanidhi yojana

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निकाय और बैंक होंगे सम्मानित

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन से प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका को फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री…

नुसरत दुर्गा पूजा: भड़कीं तस्लीमा नसरीन, ट्वीट कर मौलवियों पर साधा निशाना

Posted by - October 10, 2019 0
कोलताका। बांग्‍ला फिल्‍मों की अभिनेत्री नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद उपजे विवाद में अब बांग्‍लादेश…
primary school reopen after corona

स्कूल चलें हम…आज से UP के स्कूल फिर से हुए गुलजार, लौट आई बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

Posted by - March 1, 2021 0
मऊ। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लगभग 1 साल से बंद प्राथमिक विद्यालय (Primary School) आज खुल…
जेएनयू में हिंसा

JNU Violence Live: पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर, पढ़ें अब तक की पूरी अपडेट

Posted by - January 6, 2020 0
नई दिल्ली। बीते दिनों नागरिकता कानून के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करने के कारण जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू)काफी सुर्खियों…