इंटरनेट सेवा बंद

यूपी: जुमे की नमाज पर रहेगा कड़ा पहरा, इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

966 0

आगरा। आगरा मंडल में इंटरनेट सेवा एक बार फिर से बंद करने का फैसला लिया गया है। गुरुवार सुबह इंटरनेट सेवा बंद हो गई है। सुबह-सुबह मोबाइल पर कंपनियों के मैसेज भी आना शुरू हो गए। अगर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रहती है तो इसे शुक्रवार की शाम फिर से चालू किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी

बता दें कि पिछले शुक्रवार को फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में हिंसा हुई थी। इसे देखते हुए जुमे की नमाज इस बार कड़े पहरे में होगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बुधवार से बढ़ा दी गई थी।

रिसर्च : अगर आप ऑफिस में करते हैं फ्लर्ट! आपके लिए है खुशखबरी

लूप लाइन और लीज लाइन सेवा भी बंद रहेगी

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने इंटरनेट सेवा बंद किए जाने का आदेश जारी किया। इसमें यह भी बताया गया है कि लूप लाइन और लीज लाइन सेवा भी बंद रहेगी। इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की वजह सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलना बताई गई है। डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि धारा 144 के तहत ही इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।

मथुरा में भी 27 दिसंबर की शाम को छह बजे इंटरनेट बंद रखने का फैसला प्रशासन ने लिया

फिरोजाबाद जनपद में भी जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा को आज व शुक्रवार को बंद रखने का फैसला लिया है। मथुरा में भी 27 दिसंबर की शाम को छह बजे इंटरनेट बंद रखने का फैसला प्रशासन ने लिया है। लोगों के मोबाइल पर इंटरनेट सेवा बंद होने के मैसेज आने शुरू हुए हैं।

Related Post

Savin Bansal strict on increasing loan fraud cases

ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला पंहुचा डीएम तक, अब शाखा पर लगेगा ताला

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून: विगत दिवस फरियादी सुप्रिया नौटियाल पत्नी स्व० प्रदीप रतूड़ी द्वारा एक जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) के समक्ष 15…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

Posted by - January 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को चकरपुर, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹…
Usha Mehta, started the intelligence radio service

जानिए कौन थी उषा मेहता, जिन्होने आज़ादी के समय करी खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत

Posted by - August 17, 2020 0
भारतीय आजादी के आंदोलन में एक युवा महिला ने खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत की थी। जो भारत की पहली…
अमित शाह

कश्मीर में हालात सामान्य, प्रशासन नेताओं की रिहाई पर लेगा निर्णय : अमित शाह

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि…