HDFC बैंक

HDFC बैंक की नई वेबसाइट लॉन्च, आप ऐसे हो सकते हैं मालामाल

901 0

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने 10X स्मार्टबाय रिवार्ड पॉइंट्स की पेशकश यानि 33 फीसदी कैशबैक देने की घोषणा 2019 में की थी। बैंक ने अब ये वेबसाइट लॉन्च कर दी है। एचडीएफसी कार्ड होल्डर्स के लिए विशेषतौर पर इस वेबसाइट को डिजाइन किया गया है।

वेबसाइट नाम है http://smartbuy.com/

इस वेबसाइट नाम है http://smartbuy.com/। इस वेबसाइट के लिए आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट-डेबिट कार्ड होना चाहिए। इस वेबसाइट के जरिए आप अमेजॉन से लेकर फ्लिपकार्ट, मेक माई ट्रिप, गो आईबीबो से सस्ते दामों पर सर्विस ले सकते हैं।

एचडीएफसी की वेबसाइट इस्तेमाल से आपको हर खरीददारी पर दी गई कीमत का 10 गुना ज्यादा रिवार्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे

एचडीएफसी की वेबसाइट इस्तेमाल से आपको सबसे पहले अन्य वेबसाइट पर मौजूद अधिक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही हर खरीददारी पर दी गई कीमत का 10 गुना ज्यादा रिवार्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे। इतना ही नहीं, पहले से मौजूद रिवॉर्ड प्वॉइंट्स को आप कैश में कन्वर्ट करके कुछ भी सामान खरीद सकते हैं।

हर एक प्वॉइंट की कीमत आपके कार्ड के अनुसार निर्भर करती है कि आपका कार्ड कौन सा है?

हर एक प्वॉइंट की कीमत आपके कार्ड के अनुसार निर्भर करती है कि आपका कार्ड कौन सा है? आमतौर पर एक कार्ड पर 1 प्वॉइंट की कीमत 50 पैसे होती है। मान लीजिए, 5000 रूपए की आपने अपनी फ्लाइट, ट्रेन या होटल की बुकिंग करवाई। तो आपको 500 प्वॉइंट्स मिलेंगे।

बता दें कि आमतौर पर हर 100 रुपए पर आपको एक प्वॉइंट मिलता है। ऐसे में 1000 रूपए पर 10 प्वॉइंट हो गए हैं, लेकिन आप इस वेबसाइट के जरिए शॉपिंग करते हैं तो आपको 1000 रूपए पर 100 प्वॉइंट मिलेंगे। इन 100 प्वॉइंट्स की कीमत 50 पैसे के हिसाब से 50 रूपए हो गई। इसके लिए आपके पास प्वॉइंट्स का तुरंत मैसेज आ जाता है लेकिन आपके एकाउंट में एक माह के भीतर डिस्प्ले होंगे।

Related Post

UP

सिमोन ने यूपी को बताया अपना ‘दूसरा घर’, कहा योगी की जीत के लिए आश्वस्त थे

Posted by - June 16, 2022 0
लखनऊ: सिंगापुर ने उत्तर प्रदेश (UP) में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की इच्छा जताई है।…
Savin Bansal

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 25 नवंबर,2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में…
AK Sharma

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत दुर्घटनाओं के प्रति सर्तक रहें, लोगों की शिकायतों का लें त्वरित संज्ञान: एके शर्मा

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। बरसात के दौरान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित विद्युत उपकेन्द्रों में जलभराव होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने…