उमा भारती - प्रियंका गांधी

प्रियंका पर उमा भारती के बिगड़े बोल, कहा- चोर की पत्नी

870 0

नई दिल्ली। चुनावी समर में देश के बड़े नेताओं के विवादित बयान लगातार सामने आ रहे हैं । इसी बीच उमा भारती ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि प्रियंका वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर भारती से सवाल किया तब उन्होंने उन पर तंज कसा हैं।

ये भी पढ़ें :-इमरान के बयान के पीछे कांग्रेस का हाथ -निर्मला सीतारमण 

आपको बता दें प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के सवाल पर भारती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। भारती ने चुनाव आयोग द्वारा योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि आयोग ने योगी जी और आजम खान को एक जैसा दंड सुनाया है। जबकि दोनों के अपराध में बहुत बड़ा अंतर है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी हो सकती हैं साध्वी प्रज्ञा 

जानकारी के मुताबिक दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उमा भारती से जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर सवाल किया, तब उन्होंने कहा, ‘उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।

Related Post

अखिलेश यादव

पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश पहुंचे वाराणसी, बोले, यूपी में अपराधियों की सत्ता से सांठगांठ

Posted by - February 25, 2021 0
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला।…
नेल रिमूवर

नेल रिमूवर की बोतल खाली होने पर भी न हो परेशान, छट से अपनाए ये साधारण तरीका

Posted by - March 16, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। पार्टी या फंक्शन में जाते समय जब महिलाओं के सारे मेकअप्स पूरे हो जाते है और जब बारी…

शिवसेना की एनसीपी सांसद को सख्त हिदायत, कहा- गठबंधन में जहर घोलने से बाज आएं

Posted by - July 18, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने एनसीपी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को निशाने पर लेते हुए गठबंधन में…