Uddhav

कश्मीरी पंडितों के साथ फिर से हुई हिंसा पर उद्धव नाराज, उठाई आवाज

667 0

मुंबई: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit Killing) समेत अन्य निर्दोष नागरिकों की टारगेट किलिंग पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री (CM) ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार हमेशा से कश्मीरी पंडितों के साथ खड़ी है और उनके लिए संभव मदद की जा सकती है हम करेंगे। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि, कश्मीर में एक महीने के अंदर 9 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई। सैकड़ों भयभीत कश्मीरी पंडित भागने लगे हैं। इन घटनाओं से पूरे देश में गुस्सा है। इसलिए भारत सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने चाहिए।

टारगेट किलिंग पर नाराज AAP करेगी विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल होंगे शामिल

मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि, कश्मीरी पंडित सचमुच कश्मीर घाटी छोड़कर भाग रहे हैं। पहले उन्हें घर लौटने का सपना दिखाया लेकिन कश्मीर लौटने पर पंडितों को मारा जा रहा है। ऐसे हालात में कश्मीरी पंडित भागने लगे हैं और यह बेहद परेशान करने वाली घटना है। ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं इसलिए भारत सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाना चाहिए।

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हाशमी समेत 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Related Post

निर्भया केस

तारीख पे तारीख से आजिज कोर्ट के बाहर धरने पर बैठीं निर्भया की मां, मांग रहीं इंसाफ

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी की नई तारीख बुधवार को फिर जारी नहीं हुई है। कोर्ट ने इस…
CM Vishnu dev Sai

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का सवाल उठाना दुःखद: विष्णु देव साय

Posted by - May 16, 2024 0
रायपुर। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted by - April 6, 2020 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को…