मुंबई में गिरी दो मंजिला इमारत, युवक ने ऐसे बचाई 75 लोगों की जान

1293 0

राष्ट्रीय डेस्क.   महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास डोम्बिवली के कोपर इलाके में कल 29 अक्तूबर यानी गुरुवार को आधी रात दो मंजिला एक इमारत अचानक से गिर गयी. लेकिन शुक्र है की इस हादसे में किसी को चोट नही लगी और हादसा टल गया.

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई रोगों को दूर करता है पालक

खबर है की जिस वक़्त इमारत गिरी थी उस वक़्त बिल्डिंग में करीब 75 लोग थे . लेकिन उनमे से किसी का बाल तक नही बाका हुआ. अच्छी बात यह है कि एक युवा की वजह से सभी के सभी 75 लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं. आप भी सोच रहे होंगे ऐसा कैसे.

दरअसल, 18 वर्षीय कुणाल देर रात जागकर मोबाइल पर वेब साीरीज देख रहा था.  कुणाल ने बताया कि वेब सीरीज देखने के दौरान मैंने रसोई का हिस्सा गिरते देखा.  इसके बाद सभी को शोर मचाकर इमारत के गिरने की जानकारी दी. इसके चलते सभी लोग समय रहते सुरक्षित इमारत से बाहर निकलने में कामयाब हुए.

इसके बाद सभी लोगों ने युवक का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. वर्ना इस हादसे में काफी जान-माल की हानि हो सकती थी.

 

 

 

Related Post

Siddharth Nath

अखिलेश इतने ही काबिल थे तो जनता ने क्यों किया खारिज : सिद्धार्थनाथ

Posted by - November 16, 2021 0
‘‘सुबह से मेरी हंसी रुक नहीं रही है। दरअसल अंग्रेजी के एक अखबार में मैंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
cm dhami

सीएम धामी ने नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक…

जम्मू-कश्मीर का मुद्दा देश का मामला, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस – राजनाथ

Posted by - October 17, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी गुरुवार को भिवानी और महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित कटे हुए कांग्रेस…