ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना बोलीं- शुक्र है वित्तमंत्री ये नहीं कहा कि ‘अगर प्याज नहीं है तो कांदा भजिया खाओ’

1218 0

मुंबई। अपने ट्वीट्स को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बार फिर से चर्चा में है। ट्विटर पर वह ज्यादातर तंज को चुटीले अंदाज में पेश करती है। ट्विंकल खन्ना के ट्वीट्स को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी एक बार अक्षय कुमार से इंटरव्यू के दौरान चर्चा कर चुके हैं। हाल में ट्विंकल ने अपना ऐसा ही ब्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बढ़ते प्याज के दामों को लेकर उन्होंने एक ब्लॉग शेयर किया है।

प्याज ने ट्विंकल खन्ना को भी ‘रूलाया’, शेयर कीं बिना कांदा वाली पांच रेसिपी

इस ब्लॉग में ट्विंकल खन्ना ने प्याज की तुलना बाजार में काफी महंगे मिलने वाले फल अवाकाडो से की है। एक वेबसाइट के लिए लिखे इस ब्लॉग में ट्विंकल ने प्याज के दामों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में दिए बयान पर भी उन्होंने अपने ही अंदाज में तंज कसा है।

उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि शुक्र है कि निर्मला ने फ्रांस की महारानी मैरी एंतोने की तरह यह नहीं कहा कि ‘अगर प्याज नहीं है तो कांदा भजिया खाओ। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अपने ब्लॉग में गूगल करने के बाद पांच ऐसी रेसिपी भी शेयर की हैं, जो बिना प्याज के बनाई जा सकती हैं। इन रेसिपी में पाव भाजी, चिकन करी, राजमा, बैगन का भर्ता और मटन कीमा शामिल हैं।

Related Post

CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…
सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। अयोध्या मामले में फैसला आने…

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल पहुचें NCB के ऑफिस, आज होगी पूछताछ

Posted by - November 13, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बाद अब अर्जुन भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई ऑफिस पहुचें…