मीका सिंह के समर्थन में उतरी टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा

935 0

बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तान में कार्यक्रम करने के बाद से ही सिंगर मीका सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं।ऐसे में अब इस मामले में अभिनेत्री माहिका शर्मा का बयान आया है। एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए माहिका ने कहा- ‘मैं मीका को बहुत अच्छे जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि मीका सिर्फ पैसों के लिए वहां गए होंगे।

ये भी पढ़ें :-कपिल शर्मा शो : क्या वापस आ रहे हैं सुनील ग्रोवर ? Viral वीडियो पर उठा सवाल 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा मीका को कम से कम एक बार अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए। लोगों को पता तो चले कि वे वहां परफॉर्म करने क्यों गए थे। सिर्फ वहां परफॉर्म करने भर से उन पर बैन लगा देना सही नहीं है। हो सकता है वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।’

ये भी पढ़ें :-फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज , नागा साधु के लुक में ऐसे दिखे सैफ 

जानकारी के मुताबिक माहिका कहती हैं- ‘मीका एक कलाकार हैं और किसी की कला पर बैन नहीं लगाया जा सकता। मीका ने कई सारे देशभक्ति के गाने गाए हैं, वे कई एनजीओ के जरिए चैरिटी करके देश की और गरीबों की सेवा करते रहे हैं। उनकी देशभक्ति पर शक नहीं करना चाहिए।’

Related Post

नेल रिमूवर

नेल रिमूवर की बोतल खाली होने पर भी न हो परेशान, छट से अपनाए ये साधारण तरीका

Posted by - March 16, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। पार्टी या फंक्शन में जाते समय जब महिलाओं के सारे मेकअप्स पूरे हो जाते है और जब बारी…
गणेश आचार्य पर बड़ा आरोप

गणेश आचार्य पर लगा बड़ा आरोप, कोरियोग्राफर बोलीं- ‘जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो’

Posted by - January 28, 2020 0
मुंबई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पिछले कुछ समय से नकारात्मक खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब गणेश आचार्य…