तीसरी लहर की दस्तक! स्कूल खुलते ही बेंगलुरु में 300 से अधिक बच्चे पॉजिटिव

713 0

देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल ल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है, कर्नाटक के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं। हाल ही में जारी आंकड़ों से जो तस्वीर निकलकर सामने आई है वो डराने वाली है, 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं।

बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10-19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में करीब 62 छात्र कोविड की चपेट में आए हैं, पंजाब में भी 27 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, हरियाणा में भी कई मामले दिखे हैं।

कोरोना वायरस के मामलों में राहत को देखते हुए कई राज्यों से स्कूल खोलने का फैसला ले लिया था। हालांकि कई जगह स्कूल कॉलेज ओपन भी हो गए थे। कर्नाटक के बेंगलुरु (Bangalore) में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हाल ही में जारी आंकड़ों से जो तस्वीर निकलकर सामने आई है वह डराने वाली है। आंकड़े जान आप हैरान हो जाएंगे। यहां करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं।

बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ है। राज्य में प्रशासन द्वारा जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये आकड़ा बहुत दिनों के अंतराल का नहीं बल्कि 5 से 10 अगस्त के बीच का है।

आम आदमी की आवाज को मोदी सरकार दबा रही, जिस दिन डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे- राहुल

कर्नाटक (Karnataka) से हटकर अगर उत्तर भारत की बात करें, तो यहां भी स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद कोरोना का एक बार प्रकोप फिर से दिखता नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में करीब 62 छात्र कोविड की चपेट में आए हैं, पंजाब में भी 27 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हरियाणा के स्कूलों में भी कोरोना के मामले दिखे हैं।

Related Post

दिलचस्प अंदाज में की मास्क पहनने की अपील

अमिताभ ने लोगों से दिलचस्प अंदाज में की मास्क पहनने की अपील, देखें वीडियो

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलचस्प अंदाज में लोगों से मास्क…

खाली पेट बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन, नही हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार

Posted by - August 31, 2019 0
लखनऊ डेस्क। सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या को सुधारें। सेहतमंद रहकर ही हम भागदौड़…

हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

Posted by - August 20, 2021 0
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की…
एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एलएनजेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया। इस…