Raigad

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार

514 0

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigad) जिले में कार सवार तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बरातियों से भरी कार रायगढ़-बिलासपुर (Raigarh-Bilaspur) में बरगढ़ बोराई नाला पुल के रेलिंग से टकरा जाने से तीन सवारों की मौत हो गई वहीं पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सक्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र अंतरर्गत बेलाकछार निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी कार (सीजी 12 ए वाय 9664) में पीयूष साहू, आयुष साहू, ओमप्रकाश चौहान, फुलेदास महंत, अरुण यादव, किस्मत यादव और विशाल महंत के साथ रायगढ़ जिले के ग्राम उलदा बरात में शामिल होने जा रहे थे। तभी बीती देर तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई।

दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बोली- तुम काले हो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी सवार नशे में धुत थे और कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। दुर्घटना में बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार निवासी फूलेदास महंत (23) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना की सूचना पर खरसिया पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और खरसिया सिविल अस्पताल से एंबुलेन्स मौके पर पहुंची। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया।

युवक की गला रेतकर हत्या, सीने में धंसा चाकू छोड़कर आरोपी फरार

Related Post

RAVISHANKER PRASAD

परमबीर-देशमुख प्रकरण : कानून मंत्री का सीएम उद्धव से सवाल, एक मंत्री का टार्गेट 100 करोड़ तो बाकी का कितना

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज परमबीर-देशमुख प्रकरण पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस…
cm dhami

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

Posted by - November 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम…
नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले-दिल्ली के सरकारी स्कूलों प्रदर्शन काबिले तारीफ

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने शनिवार को निजी स्कूलों की तुलना में ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने के लिए…
CM Vishnudev Sai

बिलासपुर दिल्ली और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा से जुड़ी, सीएम साय ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट…