झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर 63 फीसदी, बहरागोड़ा में 75 फीसदी वोटिंग

1012 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए मतदान कराया गया है। इन सीटों पर मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 उम्मीदवार मैदान में थे। दूसरे चरण में करीब 62.40 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। मतदान के वोट प्रतिशत में बदलाव आ सकता है। आज के मतदान में हिंसा भी हुई। चुनाव संबंधी हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पुलिस समेत छह लोग घायल भी हो गए हैं। यह हिंसा गुमला जिले में हुई। 20 में से 18 सीटों पर मतदान तीन बजे ही संपन्न हो गया था जबकि शेष दो सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया।

तीन बजे तक 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

  •  बहरागोड़ा : 75.00
  • घाटशिला : 64.47
  •  पोटका : 61
  •  जुगसलाई : 59
  • जमशेदपुर पूर्व : 48.41
  • जमशेदपुर पश्चिम : 43.22
  • सरायकेला : 56.77
  •  खरसावां : 60.10
  •  चाईबासा : 48.22
  • मझगांव :  66.67
  •  जगन्नाथपुर : 60.99
  • मनोहरपुर : 60.03
  • चक्रधरपुर : 62.72
  •  तमाड़ :  67.83
  • मांडर : 64.14
  •  तोरपा : 59.11
  • खूंटी : 59 2
  • सिसई : 68.6
  • सिमडेगा : 59 07
  •  कोलेबिरा : 56.5

हार्ट अटैक में पुलिसकर्मी की मौत, हरीश चंद्र गिरी यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले

झारखंड में मतदान के दौरान हॉर्ट अटैक से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये घटना पूर्वी सिंहभूम की है। एएसआई हरीश चंद्र गिरी घाटशिला में बूथ नंबर 234 पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीश चंद्र गिरी यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

Related Post

ज़ील 2020

आईआईएलएम एकेडमी के ‘ज़ील 2020’ में प्रतिभागियों की धमाकेदार प्रस्तुति

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित आईआईएलएम एकेडमी आफ हायर लर्निंग के 13वें वार्षिकोत्सव ज़ील 2020 का द्वितीय चरण का आरम्भ शुक्रवार…
Fourth International Cricket Stadium will be ready in UP

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - May 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…
Modi is about to launch a respect scheme for taxpayers.

कल प्रधानमंत्री मोदी लांच करने वाले हैं  टैक्सेशन से जुड़ी ईमानदारों के लिए सम्मान योजना

Posted by - August 12, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। अब इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार…