स्वरा गौरव

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच हेसन छह साल की बच्ची की बल्लेबाजी के फैन हुए, कही ये बात

1249 0

 

पुणे। कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। देश में फैली इस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है, जो 3 मई तक चलेगा।

छह साल की स्वरा गौरव का एक वीडियो तेजी से वायरल, बच्ची की बल्लेबाजी के फैन न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी हो गए

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, फैन्स भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। इस वक्त जब क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त दे रहें हैं, तो फैन्स भी उन्हें अपना हुनर दिखाना जा रहे हैं। इसी कड़ी में छह साल की स्वरा गौरव का एक वीडियो तेजी से वायरल है। इस बच्ची की बल्लेबाजी के फैन न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी हो गए हैं।

स्वरा गौरव के इस वीडियो को शेयर करते हुए माइक हेसन ने लिखा, ”इस नाम को याद रखिएगा’

पुणे की स्वरा अपने भाइयों के साथ घर पर ही बल्लेबाजी का अभ्यास कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के निदेशक माइक हेसन भी इस वीडियो से खासे प्रभावित हुए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच हेसन इस युवा लड़की की मजबूत तकनीक को देखकर हैरान हैं। उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए इस बच्ची के बारे में अपनी राय दी है। स्वरा गौरव के इस वीडियो को शेयर करते हुए माइक हेसन ने लिखा, ”इस नाम को याद रखिएगा।’

https://twitter.com/CoachHesson/status/1253932585798885376

भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया

भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है। स्वरा पिछले दो सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से वह घर में अपने भाइयों के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। उनकी पोजिशन और कंट्रोल गजब का है।

https://twitter.com/CoachHesson/status/1253932585798885376

ग्रांट इलियॉट ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- डिफेंस को मजबूत होना चाहिए

स्वरा गौरव के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ग्रांट इलियॉट ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- डिफेंस को मजबूत होना चाहिए। अगर वह बॉल को मिस कर देती तो उनके पीछे रखे टेलीविजन की स्क्रीन टूट जाती।

बता दें कि इससे पहले एक और बच्ची परी शर्मा का वीडियो भी खासा वायरल हुआ था। परी हरियाणा से थीं और वह भी क्रिकेट सीख रही थीं। उस वीडियो को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर स्वरा गौरव के वीडियो को काफी लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं।

Related Post

CM Dhami reached Uttarkashi, took stock of the affected areas

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Posted by - August 6, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं…
Anganwadi centers

बच्चों को आंगनबाड़ी केन्दों पर शिक्षित और संस्कारित करना आपकी जिम्मेदारी : आनंदीबेन पटेल

Posted by - January 8, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ जनपद में स्थित 40 आंगनबाड़ी केन्दों (Anganwadi centers) को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने के लिए आवश्यक सामग्री के…
International Gita Mahotsav

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा

Posted by - October 24, 2024 0
हरियाणा: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) को भव्य रूप…
CM Dhami

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में माह अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित…