Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

1418 0

हरियाणा । हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन(Train accident) हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे में एक मालगाड़ी भीलवाड़ा के पास पलट गई है। इस हादसे में करीब 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुरुआती मिल रही जानकारी के अनुसार पटरी भी  टूटी हुई है लेकिन हादसा किस कारण हुआ है यह पता नहीं चल पाया है। यह मालगाड़ी रेवाड़ी से फुलेरा जा रही थी कि भीलवाड़ा के पास ट्रैक से उतर कर पलट गई है।

बता दें कि ट्रेन हादसा (Train accident) होने पर फिलहाल इस रूट पर गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैफिक टीम व अन्य टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

मालगाड़ी में थे कुल 90 कंटेनर 

मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में कुल 90 कंटेनर थे। हादसे के बाद ये डब्बे करीब 50 मीटर नीचे गिर गए। वहीं रेल की पटरी भी उखड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। राहत बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मालगाड़ी पुराने रेलवे ट्रैक से आ रही थी। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेनों का भी आवागमन होता है। ऐसे में रेल प्रशासन रेल लाइन को दुरुस्त कर सेवा को फिर से बहाल करने में जुट गया है।

शुरुआती जांच में यह भी बात सामने आ रही थी कि यह हादसा एक साजिश है। हालांकि दिन ढलने के दौरान यह  भी पता चला कि भीलवाड़ा के पास हुए मालगाड़ी हादसे में ना तो किसान आंदोलन ना ही किसी आतंकी संगठन की साजिश थी।

Related Post

CM Dhami wishes National Ayurveda Day

आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Posted by - September 23, 2025 0
देहारादून। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर…

कोरोना के खतरे के बीच अहमदाबाद में निकली जगन्नाथ यात्रा, गृहमंत्री मंगला आरती में हुए शामिल

Posted by - July 12, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने और तीसरी लहर की आशंका के बीच गुजरात के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर…
Savin Bansal

कंडरियाना वासियों का होगा विस्थापन, डीएम ने गठित की समिति

Posted by - September 24, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने बुधवार को आपदा प्रभावित दूरस्थ किमाडी-कंडरियाणा गांव का दौरा कर प्रभावितों की समस्या…
संजय मांजरेकर कमेंटरी पैनल से आउट

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को कमेंटरी पैनल से आउट, नाखुश थी BCCI

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित व भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को…