मुजफ्फरनगर में डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना, प्रदर्शन

741 0

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। ये रैली भोपा रोड, संजय मार्ग पर श्रीराम दरबार कार्यालय से निकाली गयी।

जिले में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने बढ़ती हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

समाजसेवियों ने महंगाई के खिलाफ एक रैली निकाली, जिसमें समाजिक संगठन, धार्मिक और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हुये। पैदल निकाली गयी वाहन रैली भोपा पुल से होते हुए नवीन पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस दौरान बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। समाजसेवक मनीष चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद कोरोना काल से ही आम आदमी की कमर टूटी हुई है और रोजगार कम हो गये हैं, जिससे बेरोजगारी और बुखमरी बढ़ी है।

अब रसोई गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है, जिससे दो वक्त की रोटी मिलने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत ही पूरी नहीं हो पा रही है और दिनोदिन महंगाई बढ़ती जा रही है,जिससे आम जनता परेशान है।

Related Post

cm- yogi

वाराणसी पहुंचे CM योगी, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। सीएम योगी (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी(CM Yogi) यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत…
farmers

2.68 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में मिले अब तक 68,139 करोड़ रुपए

Posted by - April 12, 2024 0
लखनऊ। नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का संकल्प पूरा करना रहा हो या फिर गन्ना मूल्य के भुगतान…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से मऊ को मिला रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

Posted by - February 11, 2024 0
मऊ :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते प्रदेश के नगर विकास…