farmers

2.68 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में मिले अब तक 68,139 करोड़ रुपए

391 0

लखनऊ। नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का संकल्प पूरा करना रहा हो या फिर गन्ना मूल्य के भुगतान से लेकर नई चीनी मिलों की स्थापना, डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के किसानों (Farmers) के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जो कार्य किया है, उसका परिणाम 2024 के आम चुनावों में देखने को मिलने जा रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने वाले प्रदेश के अन्नदाता किसान अपने मताधिकार का उपयोग करते समय सरकार की किसानों को समर्पित नीतियों को अवश्य ध्यान में रखेंगे। ये वही नीतियां हैं, जिन्होंने प्रदेश के किसानों (Farmers) की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर और संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। कुल मिलाकर प्रदेश के करोड़ों किसान पीएम मोदी और सीएम योगी के 80 में 80 सीटों के लक्ष्य को पूरा करने में ट्रंप कार्ड साबित होंगे।

जो कहा वो किया

प्रदेश की योगी सरकार ने अन्नदाता किसानों (Farmers)  के लिए सिर्फ योजनाएं और नीतियां बनाईं ही नहीं, बल्कि उन्हें अंजाम तक भी पहुंचाया। इसका सबसे ताजा उदाहरण किसानों को निजी नलकूपों से सिचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। योगी सरकार ने हाल ही में इसका ऐलान करके अपने संकल्प को पूरा किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 1.5 करोड़ किसानों और उनके परिजनों (6-7 करोड़ के करीब) को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। इसके तहत किसानों को एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूप पर कोई भी बिल देने की आवश्यकता नहीं होगी। यही नहीं, यदि इसके पहले का भी यदि कोई बिल बकाया है तो सरकार उसके लिए ब्याज रहित और आसान किस्तों में बिल चुकाने के लिए योजना लाएगी।

गन्ना किसानों को मिली मजबूती

गन्ना किसानों (Farmers) के लिए भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं, जिससे उनकी आय में गुणात्मक वृद्धि हुई है। इसके तहत वर्तमान योगी सरकार द्वारा 2017 से अब तक लगभग 2.50 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया है। यही नहीं, विगत 07 वर्षों में प्रदेश सरकार ने गन्ना समर्थन मूल्य में 55 रुपए प्रति क्विटल की वृद्धि की है। इससे प्रदेश का गन्ना किसान आत्मनिर्भर और संपन्न हुआ है।

इसके अतिरिक्त सरकार ने मार्च 2017 से अब तक 03 नई चीनी मिलों की स्थापना की है, जबकि 05 चीनी मिलों के पुर्नसंचालन एवं 38 चीनी मिलों में क्षमता विस्तार से कुल 1,07,100 टीसीडी की अतिरिक्त पेराई क्षमता का सृजन हुआ जिससे लगभग 1,17,810 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है। यही नहीं, चीनी मिलों की दैनिक पेराई क्षमता जो वर्ष 2017 से पूर्व, 7.50 लाख टीसीडी थी, वह बढ़कर अब 8.36 लाख टीसीडी हो गई है। इसके अलावा प्रदेश में बड़े पैमाने पर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2023-24 में दिसंबर 2023 तक 46.41 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है।

2.68 करोड़ किसानों (Farmers) को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ

अन्नदाता किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को भी प्रदेश में कुशलता के साथ लागू किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में 6 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रदान करने की पहल की, जिसके तहत देश में कुल 12 करोड़ और प्रदेश के 2.68 करोड़ अन्नदाता किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

फरवरी 2024 तक प्रदेश भर में पात्र किसानों को 68,139 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए और सोलर पंप्स की स्थापना के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
E-Cart

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Posted by - January 18, 2024 0
अयोध्या । 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के बाद बड़ी संख्या में…

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आरोप, कहा- साजिश के तहत इस्तीफा मांग रहा विपक्ष

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Posted by - April 22, 2026 0
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र का…
Satypal Malik

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Posted by - March 15, 2021 0
बागपत । मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने  कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को कानूनी मान्यता दे तो…