cm yogi

अपने शासन काल में बिजली न देने वाले फ्री बिजली की बात करते हैं : सीएम योगी

477 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील है कि वह प्रदेश कल्याण के हित में विधान सभा चुनाव में बीजेपी, मोदी जी और योगी के नाम पर वोट दे।

मुख्यमंत्री ने एक इंटरव्यू में यह अपील की जब उनसे पूछा गया कि कुछ  विधायकों के सामने एंटी-इंकम्बेंसी का संकट है। उन्होेंने कहा कि संभव है अधिक अपेक्षाओं के चलते कुछ विधायक जनता की असंतुष्टि झेल रहे हों लेकिन मेरी अपील है कि जनता भाजपा के चुनाव चिन्ह और मोदीजी और योगी के नाम पर वोट दें।

उन्होंने कहा कि इस अपील का आधार यह है कि जिस तरह भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया, उससेे जनता खुश है। भाजपा ने गरीबों को मकान, बिजली, मुफ्त राशन जैसी तमाम सुविधाएं दी और प्रदेश में  विकास सुनिश्चित किया।

सीएम योगी ने कहा कि इन कामों को देखते हुए जनता भाजपा, मोदी और योगी के नाम पर वोट दे। एक अन्य सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि मोदी और योगी भी भाजपा के ही नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव वैसे भी पार्टी लड़ रही है व्यक्ति नही। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चुनाव में मतदान भाजपा के पक्ष में होगा।

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्योँ की

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की बात पर उनको लताड़ा। सीएम योगी ने कहा कि यह योजना तो मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में 2004 में लायी गयी थी। अगर बुरी थी तो लागू क्यों की और 2012 से 2017 तक अखिलेश ने क्यों मौन साधा रहा। अब चुनाव के समय ही अखिलेश ने यह मामला क्यों उठाया।

उन्होंने कहा की अखिलेश ने हमेशा कर्मचारियों के हितों के विपरीत का किया। भाजपा सरकार ने सपा सरकार के समय बंद की गयीं वृद्ध, दिव्यांग, विधवा पेंशन शुरू करने का बीड़ा उठाया।

 बिजली न देने वाले फ्री बिजली की बात करते हैं

सीएम योगी ने फ्री बिजली देने की बात पर भी सपा को आड़े हाथ लिया और कहा की अपने शासन काल में बिजली न देने वाली सपा मुफ्त बिजली की बात का रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार का घोटाला ही था जिसके तहत 16 रुपए तक प्रति यूनिट बिजली खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के आने के बाद वही बिजली एक तिहाई दाम पर खरीदी गयी।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - March 25, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस…

झारखंड विधानसभा में नमाज के कमरे पर बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए भजन करने लगे BJP विधायक

Posted by - September 6, 2021 0
झारखंड विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ, हंगामा विधानसभा परिसर में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट किए…
Murdered

युवक की गला रेतकर हत्या, सीने में धंसा चाकू छोड़कर आरोपी फरार

Posted by - July 8, 2022 0
बागपत: यूपी के बागपत के कस्बा छपरौली में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) के सेवानिवृत्त कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत खोखर…

BKU प्रमुख नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं को फरमान, बीजेपी वालों को न दें न्यौता नहीं तो…!

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत(naresh tikait) ने बुधवार को यहां हुई किसान पंचायत में भारतीय जनता…