oxygen from jharkhand

झारखंड से ऑक्सीजन टैंकर की दूसरी खेप पहुंची लखनऊ

698 0

लखनऊ । झारखंड के बोकारो से चार ऑक्सीजन टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस (oxygen tanker reached Lucknow from Jharkhand) सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे लखनऊ पहुंची। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन के साइडिंग में ऑक्सीजन एक्सप्रेस से टैंकरों की अनलोडिंग हुई। इसकी सप्लाई राजधानी के अस्पतालों में की जाएगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस से बोकारो से शनिवार को दो टैंकर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंचे थे।

इससे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इसके बाद शनिवार को ही चार खाली टैंकर वापस बोकारो भेजे गए, जो सोमवार सुबह ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंच गए। इन चार ऑक्सीजन टैंकरों में करीब 80 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है, जिससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो सकेगी।

सभी अस्पतालों में है ऑक्सीजन की किल्लत

राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की काफी जरूरत है। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडरों की मांग होम आइसोलेट कोरोना पीड़ितों को भी पड़ रही है, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अब ऑक्सीजन टैंकर से अस्पतालों में आपूर्ति होगी, जिससे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे मरीजों को नई जिंदगी मिल सकेगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई अनलोडिंग

ऑक्सीजन एक्सप्रेस से ऑक्सीजन टैंकरों की अनलोडिंग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए। आरपीएफ के जवान ऑक्सीजन टैंकरों की अनलोडिंग के बाद इसे अपनी निगरानी में रखेंगे, जिससे किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।

Related Post

CM Yogi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू कर रोल मॉडल बनें: सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की…
Viksit Uttar Pradesh

विकसित यूपी के लिए युवाओं में दिख रहा सबसे अधिक क्रेज, प्रदेशभर से मिले अबतक करीब 19 लाख फीडबैक

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा चलाए जा रहे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान’ (Viksit Uttar…
मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…