शहीद बेटे की प्रतिमा देख फफक पड़ी मां

शहीद बेटे की प्रतिमा देख फफक पड़ी मां, तो ढाई साल का बेटा बोला- जय हिंद पापा

1155 0

नई दिल्ली। हरियाणा के झज्‍जर के भदानी गांव में एक मां अपने शहीद बेटे की प्रतिमा अनावरण के मौके पर उसको देख उससे लिपटकर रो पड़ी। फफकती मां की सिसकियां सुन वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।

शहीद बेटे की प्रतिमा से लिपटकर मां को ऐसा सुकून मिला जैसे बेटे को ही गले लगा लिया हो

शहीद बेटे की प्रतिमा से लिपटकर मां को ऐसा सुकून मिला जैसे बेटे को ही गले लगा लिया हो। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद शहीद हुए झज्जर के गांव भदानी के शहीद विक्रान्त की प्रतिमा के अनावरण मौके पर उपस्थित लोगों की आंखें उस समय नम हो गई। जब शहीद के ढाई साल के बेटे ने उनकी प्रतिमा पर नमन करते हुए कहा कि जय हिंद पापा। ढाई साल के मासूम के इन शब्दों पर वहां उपस्थित परिजनों के साथ पूर्व सांसद दीपेन्द्र और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की आंखें नम हो गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान : कड़ाके की ठंड के बाद अब झुलसाएगी भीषण गर्मी 

जब शहीद के ढाई साल के बेटे ने प्रतिमा पर नमन करते हुए कहा कि जय हिंद पापा, पूर्व सांसद दीपेन्द्र ने  मासूम को गोद में उठाकर उसे अपने सीने से लगा लिया

उसी दौरान पूर्व सांसद दीपेन्द्र ने इस मासूम को गोद में उठा लिया और उसे अपने सीने से लगा लिया। बता दें कि सैनिकों की नर्सरी कहे जाने वाले भदानी गांव में पिछले साल जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए सार्जेंट विक्रांत सहरावत के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने के लिए भी दो दिन का इंतजार करना पड़ा था। शहादत के दौरान पार्थिव शरीर की स्थिति ऐसी थी कि ताबूत को खोलने की बजाय विक्रांत का फोटो देखकर ही परिवार को सब्र करना पड़ा था।

Related Post

CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

Posted by - July 12, 2025 0
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और…
cm yogi

बाराबंकी में केडी सिंह बाबू के निवास को म्यूजियम के रूप में किया जा रहा विकसितः मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित…
Pharma

उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, UPSIDA और IIT-BHU के बीच हुआ महत्त्वपूर्ण समझौता

Posted by - April 9, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा…