Kashmir

द कश्मीर फाइल्स ने ताजे किए नरसंहार के मामले, फिर खुलेगी पुरानी किताब

619 0

जम्मू-कश्मीर: द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म ने एक बार फिर से लोगो के दिलो में आग लगा दी है और अलग-अलग तरह के मामले और बयानबाजी सामने आ रही है। एक वकील ने कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) के “नरसंहार” से संबंधित सभी मामलों को फिर से खोलने की मांग की है जिसपर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डीजीपी दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई विशेष आवश्यकता पड़ेगी तो फिर से मामला खोला जा सकता है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, “अगर कुछ खास बात सामने आती है, तो हम उस पर ध्यान देंगे।” अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर 1989-90 में कश्मीरी पंडितों के “नरसंहार” से संबंधित सभी मामलों को फिर से खोलने और घटनाओं की पुन: जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के लिए निर्देश देने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : द कश्मीर फाइल्स का बीजेपी कर रही प्रचार, गुजरात चुनाव पर नजर!

जिंदल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि एसआईटी को “अब तक दर्ज मामलों की पूरी तरह से जांच करनी चाहिए और पीड़ितों को एक मंच प्रदान करना चाहिए जो न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तत्कालीन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अपने मामलों की रिपोर्ट करने में असमर्थ थे।”

यह भी पढ़ें : Box Office पर चल रहा डबल धमाल, ये दोनों फिल्मे मचा रही तूफान

Related Post

आरएसएस

अब पीड़ित और शोषितों हिन्दुओं को न्याय और अधिकार मिलेंगे : आरएसएस

Posted by - December 12, 2019 0
नागपुर। राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया है। संघ के सरकार्यवाह…

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब…
CM Dhami

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

Posted by - June 9, 2025 0
उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ​दिए निर्देश, राज्य का प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े

Posted by - July 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने हेली सेवाओं के विस्तार के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य…