सूरज पे मंगल भारी

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई

1088 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ की पहली झलक शुक्रवार को सामने आई है। यह जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी।

फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में

तरण ने फिल्म की पहली झलक की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।

तस्वीर में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर खड़े हैं और किसी को देखकर हंस रहे हैं

फिल्म के इस पहली झलक की तस्वीर में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर खड़े हैं और किसी को देखकर हंस रहे हैं। फिल्म के इस झलक को अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। मनोज बाजपेयी ने लिखा-‘जब ‘सूरज पे मंगल भारी’ सीएसटी के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर।’

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक दूल्हा की भूमिका में होंगे, तो वहीं मनोज बाजपेयी जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में सेट की गई है, जब कोई सोशल मीडिया या मोबाइल फोन नहीं था। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा है।

Related Post

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का इंतजार हुआ खत्म, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Posted by - October 15, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की जिस फिल्म का फैंस पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं…

बिना सुरक्षा के जब वीआईपी नेताओं की बेटियां चलेंगी तब इन्हें डर लगेगा और नींद से जागेंगे

Posted by - December 8, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने रविवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा…
sabarmati report

हरियाणा में फिल्म साबरमती रिपोर्ट टैक्स-फ्री: सीएम नायब सैनी की घोषणा

Posted by - November 20, 2024 0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म साबरमती रिपोर्ट (Sabarmati Report) को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की…