Covid

पीएम मोदी के आगमन से पहले बिहार में Covid की एंट्री

554 0

पटना: पीएम मोदी आज ऐतिहासिक दौरे पर बिहार के पटना जा रहे है और इसी को लेकर शख्ती बरती जा रही है। पीएम मोदी बिहार विधानसभा के शताब्‍दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसमे 1700 गणमान्‍य अतिथियों को भी निमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम से पहले 1124 वीवीआईपी अतिथियों का Covid टेस्ट कराया गया और जल्‍द ही इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है। ऐसे में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और उनके साथ मंत्री बृजेंद्र यादव भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए है।

पीएम मोदी के आज कार्यक्रम से पहले बीते सोमवार शाम को डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और मंत्री बृजेंद्र यादव का Covid टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट देर रात आई तो पता चला की, दोनों कोरोना पॉजिटिव है। तारकिशोर प्रसाद का सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेज गया था, लेकिन दोबारा जांच में भी Covid पॉजिटिव पाए गए। अब ये दोनों पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकेंगे।

काशी के तर्ज पर अब सीतापुर का नैमिषारण्य धाम भी संवरेगा

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फैले संक्रमण के कारण ऐतिहातन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाती है, बिहार में भी इस प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया है। इसके अलावा 1124 वीवीआईपी का सोमवार शाम को सैंपल लिया गया था और उसे RT-PCR जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार दोपहर 12:30 तक इन सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है। ये सभी वीवीआईपी अतिथि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद आज जाएंगे बिहार

Related Post

CM Rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सेलाकुई स्थित ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, शुरू होंगे 7 प्लांट

Posted by - April 27, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat)  ने मंगलवार को सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट…

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 14,313 नए केस, 181 की मौत

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की स्थिति में काफी सुधार आ रहा है। नए मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज…
Uttarakhand gets 'Leader' status in Startup India Ranking

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को ‘लीडर’ दर्जा

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’…