House

मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में…

616 0

दरभंगा: बिहार (Bihar) के दरभंगा (Darbhanga) में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले (Alinagar Mohalla) से पुलिस ने मंगलवार की रात एक किराए के मकान (House) में छापेमारी की। आरोपियों की पहचान शिवहर जिले के पिपराठी थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव निवासी रोशन कुमार सिंह, सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव निवासी गोलू उर्फ आशीष कुमार और उसी गांव के आदर्श कुमार सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक एक वाहन कंपनी के शोरूम में काम करते हैं। सभी युवक अलीनगर में कन्हैया झा के मकान में किराए पर रहते हैं।

युवकों के पास से मुक्त कराई गई युवती कोलकाता की रहने वाली है, युवती अपने नाम-पता को लेकर पुलिस को बदल-बदलकर जानकारी दे रही है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह बेता चौक के निकट होटल या किसी कमरा में किराए पर रहती है। पुलिस उसके नाम-पता के सत्यापन के लिए छापेमारी कर रही है।

टेस्‍ला के कर्मचारियों को Elon Musk का फरमान, काम पर लौटे नहीं तो…

अलीनगर मोहल्लेवासियों ने मोहल्ला के एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने की सूचना थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को बताया कि जिस्मफरोशी करने वाले को उन लोगों ने घेरकर रखा है। सूचना मिलते हो थानाध्यक्ष ने महिला पुलिस बल के साथ उस मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवती के साथ रंगरेली मनाते तीन युवकों को वहां से पकड़ा। एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर दीवाल कूदकर भाग गया। पुलिस सभी को पकड़कर थाना ले आई, बताया जाता है कि मकान मालिक मुंबई में रहते हैं।

घाटी में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर देखा

Posted by - October 1, 2023 0
आगरा/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत् व्यवस्था के सुधार हेतु सभी…
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका का समर्थन करेगा

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए संयुक्त…
AK Sharma

यात्रियों को कैशलेस किराये हेतु डिजिटल कार्ड One UP One Card’ की मिलेगी सुविधा

Posted by - October 7, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन…
CM Yogi

मेरा गांव, मेरी धरोहर ही जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाएगा: सीएम योगी

Posted by - June 6, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राम स्तर पर जलवायु परिवर्तन (Climate change) को लेकर कई उदाहरण दिए। उन्होंने…

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील

Posted by - June 26, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, शनिवार को कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस…