taapsee pannu

नेपोटिज्म पर तापसी का बड़ा बयान, बोलीं- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में हाथों से निकलीं

967 0

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर छिड़ी बहस अब थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि स्टार किड्स की वजह से उनके हाथों से कई फिल्में निकल गयी।

तापसी ने कहा कि अच्छे रिव्यूज के बाद भी उनकी फिल्मों को कम अहमियत दी जाती है

इस मामले में तापसी पन्नू ने अपनी राय दी है। तापसी ने कहा कि स्टार किड्स की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं। यहां तक की अच्छे रिव्यूज के बाद भी उनकी फिल्मों को कम अहमियत दी जाती है। तापसी ने कहा कि बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जिनकी वजह से आउटसाइडर्स को काम नहीं मिलता है।

एमपी शिक्षा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट : कर्णिका मिश्रा मां से प्रेरणा लेकर बनी टॉपर

तापसी ने कहा कि मेरी फिल्‍म कुछ लोगों के कहने या अच्‍छे रिव्‍यूज आने के बाद देखी जाती हैं। स्‍टार किड्स की फिल्‍में लोग फर्स्‍ट डे टिकट लेकर देखने जाते हैं। हालांकि आउटसाइडर होना ही मेरी मजबूती भी है। इस फील्ड में काफी संघर्ष है जिसका प्रभाव नए लोगों पर पड़ता है।

तापसी ने कहा कि यदि पब्लिक खुद चाहे तो इंडस्ट्री में परिस्थितियां बदल सकती हैं

तापसी ने बॉलीवुड में बढ़ते नेपोटिज्म के लिए पब्लिक को जिम्मेदार ठहराया है। तापसी ने कहा कि यदि पब्लिक खुद चाहे तो इंडस्ट्री में परिस्थितियां बदल सकती हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर आरोप लगाने से बेहतर पब्लिक को खुद इस बारे में सोचना चाहिए।

Related Post

महंत आशीष गिरी ने की आत्महत्या

महंत आशीष गिरी ने निरंजनी अखाड़े में की आत्महत्या, आश्रम में मचा हड़कंप

Posted by - November 17, 2019 0
प्रयागराज । प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में रविवार को महंत आशीष गिरी ने आत्महत्या कर ली…
हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

Posted by - December 30, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे चर्चित सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में थियौन ग्रेयजोय के लिए बॉडी डबल बनने के वाले…
CM Teerath Singh Rawat

CM तीरथ पहुंचे हरिद्वार, गंगा पूजन के बाद किया 120 करोड़ के कुंभ कार्यों का लोकार्पण

Posted by - March 20, 2021 0
 हरिद्वार । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह (CM Teerath Singh) रावत शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट…
Mining Reforms

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों (Mining Reforms) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर…