टॉपर कर्णिका मिश्रा

एमपी शिक्षा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट : कर्णिका मिश्रा मां से प्रेरणा लेकर बनी टॉपर

1612 0

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं के शनिवार को घोषित नतीजों में छात्र-छात्रों ने कमाल किया है। इसी सूची में भोपाल की रीमा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कर्णिका मिश्रा ऐसी छात्रा है, जिन्होंने अपनी मां और नानी के सपनों को साकार किया है। कर्णिका मिश्रा जब छठीं कक्षा में थीं। तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था।

प्रियंका चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल बेमिसाल

इसके बाद कर्ण‍िका मिश्रा की मां ने ही पिता बनकर कर्णिका की परवरिश की। कर्णिका ने मां के संघर्ष और मेहनत को आज मेरिट में पहले स्थान पर आकर सफल कर दिया है। कर्ण‍िका आगे एमपी पीएससी पास करना चाहती हैं। इसके अलावा इंटर में पीसीएम विषय से आगे की पढ़ाई करेंगी। बता दें क‍ि कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग कर्णिका मिश्रा के कोचिंग का खर्चा उठाने का ऐलान किया है।

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं कर्णिका की मां

राजधानी भोपाल के रीमा विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कर्णिका मिश्रा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। कर्णिका ने 300 में से 300 नंबर हासिल किए हैं। बता दें कि मेरिट लिस्ट में पहले पायदान पर जगह हासिल करने के लिए कर्णिका ने दिन-रात मेहनत की है। कर्णिका की दिनभर दफ्तर में कामकाज में व्यस्त रहती हैं तो नानी ने ही कार्णिक की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी संभाली।

कर्णिका ने 8 से 10 घंटे की पढ़ाई, सोशल मीडिया का इस्तेमाल न के बराबर ही किया

कर्णिका का कहना है कि कभी नहीं सोचा था कि मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाएंगी। हालांकि 90 फीसदी लाने का लक्ष्य रखा था और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही थी। सुबह उठकर ज्यादा पढ़ाई नहीं की, लेकिन एग्जाम के 3 से 4 महीने पहले 7 से 8 घंटे रोजाना पढ़ाई की है। गणित(मैथ्स) पसंदीदा विषय है। हर सब्जेक्ट पर फोकस रखा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल न के बराबर ही किया। आज मां और नानी की खुशी देखकर बहुत ज्यादा खुशी महसूस हो रही है।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

Posted by - March 18, 2021 0
 नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को…

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बिजनेसमैन ने लगाया 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Posted by - July 22, 2021 0
100 करोड़ की वसूली कांड के बाद अब पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का…

बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - October 31, 2020 0
राजनीति डेस्क.   मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये. प्रत्याशी…
covid crimination

मप्र : श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

Posted by - March 31, 2021 0
भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना (Covid Patients) वायरस का कहर जारी है। कोरोना से होने वाली मौतों के चलते राजधानी भोपाल…