प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल बेमिसाल

943 0

 

मुंबई। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में कामयाबी का परचम लहरा चुकी हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं।

प्रियंका चोपड़ा को वर्ष 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने पहले बॉलीवुड और बाद में हॉलीवुड में भी सफलता का परहचम लहराया। प्रियंका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं। ऐसे में अब उनके ट्रिब्यूट में एक वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में जलवा बिखेरने तक सब कुछ दिखाया गया है।

https://www.instagram.com/tv/CCMxV0ODqld/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी जर्नी। बॉलीवुड की पिगी चॉप्स के नाम से फेमस ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो उनकी अब तक की जर्नी की झलक है। ये वीडियो देखने के बाद आप ये जरूर कहेंगे कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद की फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी इस खुशी को फैंस के साथ सेलिब्रेट करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। आइए देखते हैं कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की अब तक की जर्नी आखिर कैसी रही?

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने वीडियो शेयर कर KRK की खोली पोल, बोले- सुशांत की मौत न करो नाटक

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया और मेरे तमाम फैन्स को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं , जुड़े रहिए, शुक्रिया।

प्रियंका चोपड़ा को 2 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिला। 126 साल के इतिहास में पहली भारतीय महिला जो Vogue के कवर पर आईं। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय महिला बनी, जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए।

Related Post

Dhami

गांधी व शास्त्री के कार्य हम सबके के लिए प्रेरणादायी: धामी

Posted by - October 2, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर…
CM Nayab Singh Saini

एचएसवीपी प्लॉट आवंटियों के लिए शुरू होगी विवादों का समाधान योजना

Posted by - November 8, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट आवंटियों को एन्हांसमेंट से संबंधित…
Shweta Tripathi

‘मसान’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बोलीं- जबरदस्ती कोई हमारे मुंह में ड्रग्स नहीं डालता

Posted by - September 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 99 प्रतिशत बॉलीवुड द्वारा ड्रग्स का सेवन की बात कही थी। इस दावे को…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ मेले को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Posted by - July 12, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कांवड़ मेले (Kawad Mela) को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार में अधिकारियों में…